बिड़ला हाई स्कूल में इन्टरहाउस वाद – विवाद 2021 -22

कोलकाता : बिड़ला हाई स्कूल में हाल ही में वर्चुअल इन्टरहाउस वाद – विवाद प्रतियोगिता जूम पर आयोजित की गयी। प्रतियोगिता का विषय “चिकित्सा विज्ञान ने कोविड -19 महामारी में मानवता को विफल कर दिया है” था। इस अवसर पर अतिथि के रूप में वक्ता राजू रमण उपस्थित थे जो वाद – विवाद में अपनी महारत रखते हैं। प्रतियोगिता के निर्णायकों में बिड़ला हाई स्कूल की प्रिंसिपल लवलीन सैगल, जूनियर सेक्शन की वरिष्ठ शिक्षिका जयन्ती श्रीकान्त, सुशीला बिड़ला गर्ल्स स्कूल की शिक्षिका रूमा चक्रवर्ती शामिल थीं। प्रतियोगिता का संचालन 12वीं (ह्यूमैनिटिज) के विद्यार्थी ईशान बनर्जी ने किया। 6 टीमें थीं और प्रत्येक वक्ता को 5 मिनट में अपना पक्ष समझाना था। कोविड, चिकित्सा सेवा और डॉक्टरों को लेकर चर्चा हुई. चिकित्सकों की भूमिका पर खूब बहस हुई। 54 प्रतिशत मतों के साथ प्रतियोगिता का मोशन गिर गया। सर्वश्रेष्ठ क्यू पैनलिस्ट का पुरस्कार उदिता अरुण नाथ को, सर्वश्रेष्ठ टीम पुष्कर और नक्षत पांडेय को सर्वश्रेष्ठ टीम. को मिला। शिवाजी हाउस के नक्षत को सर्वश्रेष्ठ वक्ता का पुस्कार मिला।
रिपोर्ट – उदित अरुण नाथ औऱ जयेश भिमानी,

 

शुभजिता

शुभजिता की कोशिश समस्याओं के साथ ही उत्कृष्ट सकारात्मक व सृजनात्मक खबरों को साभार संग्रहित कर आगे ले जाना है। अब आप भी शुभजिता में लिख सकते हैं, बस नियमों का ध्यान रखें। चयनित खबरें, आलेख व सृजनात्मक सामग्री इस वेबपत्रिका पर प्रकाशित की जाएगी। अगर आप भी कुछ सकारात्मक कर रहे हैं तो कमेन्ट्स बॉक्स में बताएँ या हमें ई मेल करें। इसके साथ ही प्रकाशित आलेखों के आधार पर किसी भी प्रकार की औषधि, नुस्खे उपयोग में लाने से पूर्व अपने चिकित्सक, सौंदर्य विशेषज्ञ या किसी भी विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें। इसके अतिरिक्त खबरों या ऑफर के आधार पर खरीददारी से पूर्व आप खुद पड़ताल अवश्य करें। इसके साथ ही कमेन्ट्स बॉक्स में टिप्पणी करते समय मर्यादित, संतुलित टिप्पणी ही करें।