अखिल भारतीय वाद विवाद प्रतियोगिता संपन्न

कोलकाता : सांस्कृतिक पुनर्निर्माण मिशन की ओर से पत्रकार राजकिशोर की स्मृति में अखिल भारतीय वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।इस प्रतियोगिता में देशभर से सौ से ज्यादा कॉलेज और विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। दस राउंड तक चली इस प्रतियोगिता के फाइनल में अर्चना शेफाली (रांची विश्वविद्यालय), नुपूर श्रीवास्तव( बोंइची कॉलेज) ,सौरभ तिवारी (बनारस हिंदू विश्वविद्यालय), महेश कुमार और सिद्धार्थ कुमार (दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय), प्रियंका गोप (विद्यासागर विश्वविद्यालय),आशुतोष राऊत (जयपुरिया कॉलेज), निशंक उपाध्याय ( जिंदल ग्लोबल लॉ कॉलेज), मनीष गुप्ता (प्रेसिडेंसी विश्वविद्यालय),षैजू के. (कोचीन विश्वविद्यालय) ने ‘कोरोना महामारी में चिकित्सा सुविधाएं रहीं दुरुस्त’ विषय के पक्ष और विपक्ष में अपनी प्रस्तुति दी। पक्ष के लिए सर्वश्रेष्ठ वक्ता षैजू के और विपक्ष के लिए सर्वश्रेष्ठ वक्ता सौरभ तिवारी को चुना गया। स्वागत वक्तव्य डॉ मिश्र ने देते हुए सभी प्रतिभागियों की प्रशंसा की। इस अवसर पर राजकिशोर के जीवन और चिंतन पर वीडियो कोलाज का प्रसारण किया गया। बतौर निर्णायक डॉ शुभ्रा उपाध्याय ने कहा कि सभी प्रतिभागियों ने प्रभावी और तथ्यात्मक ढंग से अपना पक्ष रखा। डॉ. गीता दूबे ने कहा कि सभी प्रतिभागी संभावनाओं से भरे हैं।
डॉ. इतु सिंह ने कहा कि यह मंच प्रतिभागियों के बौद्धिक चिंतन और वैचारिक संवाद से समृद्ध हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए डॉ. शंभुनाथ ने कहा कि इन प्रतिभागियों को सुनते हुए लगा कि भारत की युवा पीढ़ी में अपने साहित्य और समाज की गहरी समझ है। वे सजग और सह्रदय हैं। भारत का भविष्य ऐसे नौजवानों के हाथों गढ़ा जाएगा। इस प्रतियोगिता के क्वालीफाई चक्र में मृत्युंजय श्रीवास्तव, मनोज झा,मंजू श्रीवास्तव, मनीषा गुप्ता, अरुण कुमार,आनंद गुप्ता, विकास साव,मिथिलेश कुमार मिश्रा,चंचल सिंह,नारायण साव आदि ने निर्णायक की भूमिका निभाई। कार्यक्रम का संचालन सौमित्र आनंद, उत्तम कुमार, मधु सिंह,राहुल गौड़ ने किया। धन्यवाद ज्ञापन संजय जायसवाल ने देते हुए कहा कि मिशन का यह मंच सृजन,संवाद और सांस्कृतिक सहयात्रा का मंच है।
कार्यक्रम को सफल बनाने में विकास जायसवाल,नागेंद्र पंडित, राहुल शर्मा,पूजा गुप्ता,सुशील पांडे, पूजा सिंह, सूर्यदेव राय,रूपेश कुमार यादव,ओमकुमार चौरसिया, नेहा चौबे,गायत्री बाल्मीकि, बीरूसिंह,मुकुंद शर्मा, विनोद यादव,विशाल साव,पंकज सिंह,प्रीति साव,साक्षी झा,निशा राजभर आदि ने अपना सहयोग दिया।

शुभजिता

शुभजिता की कोशिश समस्याओं के साथ ही उत्कृष्ट सकारात्मक व सृजनात्मक खबरों को साभार संग्रहित कर आगे ले जाना है। अब आप भी शुभजिता में लिख सकते हैं, बस नियमों का ध्यान रखें। चयनित खबरें, आलेख व सृजनात्मक सामग्री इस वेबपत्रिका पर प्रकाशित की जाएगी। अगर आप भी कुछ सकारात्मक कर रहे हैं तो कमेन्ट्स बॉक्स में बताएँ या हमें ई मेल करें। इसके साथ ही प्रकाशित आलेखों के आधार पर किसी भी प्रकार की औषधि, नुस्खे उपयोग में लाने से पूर्व अपने चिकित्सक, सौंदर्य विशेषज्ञ या किसी भी विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें। इसके अतिरिक्त खबरों या ऑफर के आधार पर खरीददारी से पूर्व आप खुद पड़ताल अवश्य करें। इसके साथ ही कमेन्ट्स बॉक्स में टिप्पणी करते समय मर्यादित, संतुलित टिप्पणी ही करें।