दो दिन में दो रिकॉर्ड.. फेसबुक ने गंवाए 200 अरब डॉलर, अमेजन ने कमाए 190 अरब डॉलर

नयी दिल्ली । अमेरिकी शेयर बाजार में पिछले दो दिन में दो रेकॉर्ड बने। गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक की पेरेंट कंपनी मेटा का मार्केट कैप में 200 अरब डॉलर गिर गया। यह किसी अमेरिकी कंपनी के मार्केट कैप में एक दिन में सबसे बड़ी गिरावट थी। इसके एक दिन बाद शुक्रवार को भी इतिहास बना। ऐमजॉन ने का मार्केट कैप 190 अरब डॉलर बढ़ गया। यह किसी अमेरिकी कंपनी के मार्केट कैप में एक दिन में सबसे बड़ी उछाल है।
ऑनलाइन रिटेल और क्लाउड कंप्यूटिंग कंपनी ऐमजॉन के शेयरों में शुक्रवार को 13.5 अरब डॉलर की उछाल आई। इससे कंपनी का मार्केट कैप 190 अरब डॉलर उछल गया। यह किसी अमेरिकी कंपनी के मार्केट कैप में एक दिन में सबसे बड़ी उछाल है। इससे पहले यह रेकॉर्ड दिग्गज टेक कंपनी एपल इंक के नाम था जिसका मार्केट कैप 28 जनवरी को 181 अरब डॉलर उछला था। ऐमजॉन का मार्केट कैप अब 1.6 लाख करोड़ डॉलर पहुंच गया है। इससे कंपनी के फाउंडर जेफ बेजोस की नेटवर्थ में भी 18 अरब डॉलर से ज्यादा उछाल आई।
एक दिन की सबसे बड़ी गिरावट
इससे एक दिन पहले यानी गुरुवार को फेसबुक के शेयरों में भारी गिरावट आई थी। 2012 में अमेरिका बाजार में लिस्ट हुई थी और उसके बाद से यह कंपनी के शेयरों में सबसे बड़ी एक दिनी गिरावट है। हाल में फेसबुक का नाम बदलकर मेटा किया गया था। इस गिरावट से मेटा के मार्केट कैप में 200 अरब डॉलर की गिरावट आई है। इससे पहले तीन सितंबर 2020 को एपल के मार्केट कैप में करीब 180 अरब डॉलर की गिरावट आई थी। उसी साल 16 मार्च को माइक्रोसॉफ्ट का मार्केट कैप 177 अरब डॉलर गिर गया था।
शुक्रवार को भी मेटा के शेयरों में 0.3 फीसदी की गिरावट आई और उसका मार्केट कैप 660 अरब डॉलर रह गया। एपल 2.8 अरब डॉलर के मार्केट कैप के साथ अमेरिका का सबसे मूल्यवान कंपनी है। इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर माइक्रोसॉफ्ट कॉर्प है जिसका मार्केट कैप 2.3 लाख करोड़ डॉलर है। गूगल की पेरेंट कंपनी अल्फाबेट इंक 1.9 लाख करोड़ डॉलर के मार्केट कैप के साथ तीसरे नंबर पर है।

शुभजिता

शुभजिता की कोशिश समस्याओं के साथ ही उत्कृष्ट सकारात्मक व सृजनात्मक खबरों को साभार संग्रहित कर आगे ले जाना है। अब आप भी शुभजिता में लिख सकते हैं, बस नियमों का ध्यान रखें। चयनित खबरें, आलेख व सृजनात्मक सामग्री इस वेबपत्रिका पर प्रकाशित की जाएगी। अगर आप भी कुछ सकारात्मक कर रहे हैं तो कमेन्ट्स बॉक्स में बताएँ या हमें ई मेल करें। इसके साथ ही प्रकाशित आलेखों के आधार पर किसी भी प्रकार की औषधि, नुस्खे उपयोग में लाने से पूर्व अपने चिकित्सक, सौंदर्य विशेषज्ञ या किसी भी विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें। इसके अतिरिक्त खबरों या ऑफर के आधार पर खरीददारी से पूर्व आप खुद पड़ताल अवश्य करें। इसके साथ ही कमेन्ट्स बॉक्स में टिप्पणी करते समय मर्यादित, संतुलित टिप्पणी ही करें।