बिहार के तेजस ने पास की एनडीए की परीक्षा, असम में मना जश्न

सेना में बनेंगे लेफ्टिनेंट
भागलपुर। बिहार मुंगेर के तेजस पांडेय ने पहले ही प्रयास में राष्‍ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए)परीक्षा में सफलता प्राप्‍त की है। तेजस पांडेय मुंगेर के अग्रहण खड़गपुर के रहने वाले हैं। तेजस के पिता ललन कुमार पांडेय ने कहा कि तेजस शुरू से ही मेधावी छात्र रहा है। पढ़ाई के प्रति उसने कभी भी लापरवाही नहीं बरती। तेजस की प्रारंभिक शिक्षा आर्मी पब्लिक स्‍कूल तेजपुर असम में हुई। इसके बाद उन्‍होंने भागलपुर के माउंट असीसी स्‍कूल से पढ़ाई की। फ‍िर 10वीं की परीक्षा उन्‍होंने आर्मी पब्लिक स्‍कूल तेजपुर असम से ही दिया। केंद्रीय विद्यालय नाजिरा शिवसागर असम से उन्‍होंने 12वीं की पढ़ाई की है। सभी परीक्षाओं में उन्‍होंने प्रथम श्रेणी से उत्‍तीर्ण हुए।एनडीए परीक्षा में सफल होने के बाद तेजस ने बताया कि शुरू से उनकी रूचि भारतीय सेना में सेवा करने की रही है। इसलिए उन्‍होंने एनडीए को चुना। इसके लिए प्रो ब्रज गुप्‍ता ने उनका खूब मागदर्शन किया। ब्रज गुप्‍ता मूलत: तारापुर के रहने वाले हैं। अभी बेगलुरू में हैं। तेजस ने इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, भाई व ब्रज गुप्‍ता को दिया। इस परीक्षा को पास करने के बाद उनकी संभावना भारतीय सेना, नौसेना और वायु सेना में भर्ती होने की ज्‍यादा हो गई है।
असम में रहने हैं तनय
तेजस का बड़ा भाई तनय पांडेय बेंगलुरू में सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। उनके पिता ललन कुमार पांडेय असम के चाय बगान में प्रबंधक हैं। दीपा पांडेय उनकी मां है। उनके दादा छोटे लाल पांडेय मुंगेर में अपने पैतृक गांव में रहते हैं।

शुभजिता

शुभजिता की कोशिश समस्याओं के साथ ही उत्कृष्ट सकारात्मक व सृजनात्मक खबरों को साभार संग्रहित कर आगे ले जाना है। अब आप भी शुभजिता में लिख सकते हैं, बस नियमों का ध्यान रखें। चयनित खबरें, आलेख व सृजनात्मक सामग्री इस वेबपत्रिका पर प्रकाशित की जाएगी। अगर आप भी कुछ सकारात्मक कर रहे हैं तो कमेन्ट्स बॉक्स में बताएँ या हमें ई मेल करें। इसके साथ ही प्रकाशित आलेखों के आधार पर किसी भी प्रकार की औषधि, नुस्खे उपयोग में लाने से पूर्व अपने चिकित्सक, सौंदर्य विशेषज्ञ या किसी भी विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें। इसके अतिरिक्त खबरों या ऑफर के आधार पर खरीददारी से पूर्व आप खुद पड़ताल अवश्य करें। इसके साथ ही कमेन्ट्स बॉक्स में टिप्पणी करते समय मर्यादित, संतुलित टिप्पणी ही करें।