भारत जैन महामंडल लेडीज विंग ने की भोजन सेवा

कोलकाता । भारत जैन महामंडल लेडीज विंग कोलकाता ने अध्यक्ष सरोज भसाली के 60 वें जन्मदिन पर जरूरतमंदों को भोजन कराया गया। इसके साथ ही मिष्ठान भी वितरित किया गया। आयोजन को सफल बनाने में युवा शक्ति शशि सेठिया, सुनीता बरडिया, राजसी भसाली, चंदा गोलछा, मीता डोसी, उपाध्यक्ष अंजू सेठिया का सहयोग रहा।  चाय अडडा चाय पर चर्चा और गुप्त नवरात्रि के प्रथम दिन काली माता के बहुत सुंदर दर्शन का सौभाग्य भी मिला। युवा सदस्यों ने उत्साह के साथ भाग लिया। मानव  सेवा ही ईश्वर सेवा के समान है। सेवा करने के इच्छुक हों तो तो भारत जैन महामडल लेडीज विंग से सम्पर्क किया जा सकता है।

शुभजिता

शुभजिता की कोशिश समस्याओं के साथ ही उत्कृष्ट सकारात्मक व सृजनात्मक खबरों को साभार संग्रहित कर आगे ले जाना है। अब आप भी शुभजिता में लिख सकते हैं, बस नियमों का ध्यान रखें। चयनित खबरें, आलेख व सृजनात्मक सामग्री इस वेबपत्रिका पर प्रकाशित की जाएगी। अगर आप भी कुछ सकारात्मक कर रहे हैं तो कमेन्ट्स बॉक्स में बताएँ या हमें ई मेल करें। इसके साथ ही प्रकाशित आलेखों के आधार पर किसी भी प्रकार की औषधि, नुस्खे उपयोग में लाने से पूर्व अपने चिकित्सक, सौंदर्य विशेषज्ञ या किसी भी विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें। इसके अतिरिक्त खबरों या ऑफर के आधार पर खरीददारी से पूर्व आप खुद पड़ताल अवश्य करें। इसके साथ ही कमेन्ट्स बॉक्स में टिप्पणी करते समय मर्यादित, संतुलित टिप्पणी ही करें।