सर्दी-खांसी और जुकाम में इस्तेमाल करें अजवाइन की पोटली

मॉनसून अपने साथ कई बीमारियों को लेकर आता है। इन बीमारियों से बचाव के लिए हम अच्छी डाइट लेते हैं, साथ ही बीमारियों के लक्षण नजर आने पर दवाईयों को सेवन भी करने लगते हैं। लगातार दवाईयों के सेवन से हमारी इम्युनिटी कमजोर हो सकती है। अगर मॉनसून में आपको भी सर्दी, खांसी और सिरदर्द ज्यादा परेशान करता है, तो आप अपने साथ अजवाइन की पोटली रख सकते हैं। इस मौसम में अजवाइन आपको काफी फायदा पहुंचाएगी। इसके लगातार इस्तेमाल से गले और कफ की परेशानी आपको ज्यादा परेशान नहीं करेगी।
मॉनसून में अजवाइन की पोटली के फायदे
अजवाइन पोषक तत्वों से भरपूर होती है। अजवाइन में एंटीसेप्टिक और एंटीइन्फ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो आपको रोगों से बचाने में मदद करते हैं। अजवाइन में भरपूर मात्रा में फाइबर, मिनरल्स और विटामिन्स मौजूद होते हैं, जो शरीर के लिए काफी फायदेमंद होते हैं।
मॉनसून के मौसम में अधिकतर लोगों को सर्दी, खांसी और जुकाम का सामना करना पड़ता है। ऐसे में आप घर में अजवाइन की पोटली बनाकर इन रोगों से छुटकारा पा सकते हैं।
आप अजवाइन की पोटली से गले की सिकाई कर सकते हैं, इससे आपको गले के दर्द में आराम मिलेगा।
अगर आपको बुखार है, तो भी अजवाइन की पोटली का इस्तेमाल किया जा सकता है। बुखार या सिरदर्द होने पर आप इस पोटली को फोरहेड के पास या फिर दोनों आईब्रो के बीज सिकाई कर सकते हैं।
नाक बंद होने की स्थिति में भी अजवाइन की पोटली का उपयोग किया जा सकता है। इसके लिए आप इस पोटली को नाक पर लगाएं।
अजवाइन की पोटली कैसे बनाएं?
अजवाइन की पोटली बनाने के लिए एक तवा को अच्छे से गर्म कर लें।
गर्म होने पर इस तवे पर एक चम्मच अजवाइन डालें।
अजवाइन को चारों तरफ से सेकें। जैसे ही अजवाइन सिकने लगे, इसकी खूशबू चारों तरफ फैल जाएगी।
अब एक कॉटन के कपड़े में इस अजवाइन को रखें और कपड़े पर गांठ लगा लें। आपकी अजवाइन की पोटली तैयार है। ध्यान रखें पोटली बनाने के लिए कॉटन के कपड़े का ही इस्तेमाल करना चाहिए।
मॉनसून में अजवाइन के फायदे
अजवाइन अनिद्रा की समस्या को दूर करने में मदद कर सकती है। इसके लिए आप रात को सोने से पहले अजवाइन को गर्म पानी में ले सकते हैं।
कब्ज की समस्या के लिए एक गिलास गर्म पानी के साथ अजवाइन खाएं। कुछ दिनों तक इसे लेने से कब्ज की समस्या दूर हो जाएगी।
कई बार सर्दी की शुरूआत होने पर जोड़ो में दर्द शुरू हो जाता है, इस समस्या से निपटने के लिए 1 चम्मच अजवाइन लें और इसे गर्म पानी पी लें।
अजवाइन में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्‍सीडेंटस पाए जाते हैं, जो छाती में जमे कफ से छुटकारा दिलाने में मदद कर सकते हैं।
सिरदर्द में आप अजवाइन को चबाकर खा सकते हैं, इससे आपको सिरदर्द में काफी आराम मिलेगा
ध्यान रखें, अजवाइन के ढ़ेरों फायदे होते हैं। लेकिन अजवाइन का सेवन अधिक मात्रा नहीं करना चाहिए। किसी समस्या बढ़ने पर डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें। अपनी कोई भी बीमारी नजरअंदाज न करें।

शुभजिता

शुभजिता की कोशिश समस्याओं के साथ ही उत्कृष्ट सकारात्मक व सृजनात्मक खबरों को साभार संग्रहित कर आगे ले जाना है। अब आप भी शुभजिता में लिख सकते हैं, बस नियमों का ध्यान रखें। चयनित खबरें, आलेख व सृजनात्मक सामग्री इस वेबपत्रिका पर प्रकाशित की जाएगी। अगर आप भी कुछ सकारात्मक कर रहे हैं तो कमेन्ट्स बॉक्स में बताएँ या हमें ई मेल करें। इसके साथ ही प्रकाशित आलेखों के आधार पर किसी भी प्रकार की औषधि, नुस्खे उपयोग में लाने से पूर्व अपने चिकित्सक, सौंदर्य विशेषज्ञ या किसी भी विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें। इसके अतिरिक्त खबरों या ऑफर के आधार पर खरीददारी से पूर्व आप खुद पड़ताल अवश्य करें। इसके साथ ही कमेन्ट्स बॉक्स में टिप्पणी करते समय मर्यादित, संतुलित टिप्पणी ही करें।