हिंदी मेला में कविताओं पर संगीतबद्ध गीत एवं नृत्य की प्रस्तुति

 कोलकाता ।   सांस्कृतिक पुनर्निर्माण मिशन की ओर से आयोजित 28वें हिंदी मेला के चौथे दिन कविता कोलाज,काव्य संगीत, लोकगीत,भाव नृत्य,मल्टीमीडिया काव्य पाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मंगलेश डबराल,केदारनाथ सिंह, अनामिका,राजेश जोशी आदि की कविताओं पर कविता कोलाज की सुंदर प्रस्तुति की गयी।  अभिनेत्री कल्पना ठाकुर ने कहा कि कविताओं को जीना और उसे मंच पर एक कहानी की तरह प्रस्तुत करके विद्यार्थियों ने सभी का मन मोह लिया। नव बालीगंज के हिंदी विभाग की प्रो. मनीषा साव ने कहा कि हिंदी मेला जिस प्रकार से विद्यार्थियों और युवाओं को मंच दे रहा है ये बहुत ही सराहनीय प्रयास है। काव्य संगीत  प्रतियोगिता में सूरदास, फैज अहमद फैज,प्रसाद,कबीर आदि कविताओं पर संगीत की सुंदर प्रस्तुति हुई। विश्वभारती विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग की प्रो. मंजू रानी सिंह ने कहा कि हिंदी मेला पुरानी पीढ़ी और नई पीढ़ी को जोड़ने वाला सेतु है। प्रसिद्ध गायक अजय राय ने कहा कि हिंदी मेला कविताओं पर संगीतबद्ध प्रस्तुति कर बाजारू गीतों के बरक्स एक प्रतिरोध खड़ा करता है। बतौर निर्णायक इंद्रानी चटर्जी उपस्थित रहीं। लोकगीत प्रतियोगिता में मैथिली,भोजपुरी,राजस्थानी आदि हिंदी की बोलियों पर मनोहर गीत प्रस्तुत किए गये। भाव नृत्य प्रतियोगिता में हिंदी-बांग्ला कविताओं और आदिवासी संस्कृति पर आधारित नृत्य प्रस्तुत किए गये। इस अवसर पर योगेश चंद्र कॉलेज के हिंदी विभाग की प्रो. एकता हेला ने कहा कि नृत्य और संगीत का जीवन के आनंद के साथ बहुत गहरा संबंध है। नृत्यांगना चंद्रिमा भट्टाचार्य ने कहा कि हिंदी मेला का यह मंच बाजारू और फूहड़ नृत्यों के बदले बच्चों के जीवन में उच्चतर मूल्यों पर आधारित नृत्य प्रस्तुति का मौका देता है। इस मौके पर चेन्नई से आए ईश्वर करुण ने कहा कि कोलकाता की इस पावन भूमि पर हिंदी मेला का आयोजन बहुत ही प्रेरणादायक है।
कविता कोलाज में शिखर सम्मान खुदीराम बोस सेंट्रल कॉलेज, प्रथम विद्यासागर विश्वविद्यालय, द्वितीय जगतदल श्री हरि उच्च विद्यालय, प्रोत्साहन पुरस्कार  आरबीसी सांध्य कॉलेज के विद्यार्थियों को मिला। काव्य संगीत प्रतियोगिता में शिखर सम्मान पृशा मोइत्रा ‘इंडस वैली वर्ल्ड स्कूल’, प्रथम स्थान प्रीति साव,कलकत्ता विश्वविद्यालय, द्वितीय स्थान
श्रेया सरकार, विद्यासागर विश्वविद्यालय, सयुंक्त रूप से तृतीय स्थान खुशी मिश्रा, सोहन लाल देवरालिया एवं मुकुंद शर्मा, चतुर्थ स्थान रिया सिंह, कलकत्ता विश्वविद्यालय और सुनीति वर्मा, हरिमोहन घोष कॉलेज को मिला। मल्टीमीडिया काव्य पाठ प्रतियोगिता में शिखर सम्मान कृतिका सुरेलिया,कलकत्ता विश्वविद्यालय, प्रथम स्थान अर्पित कटियार, लखनऊ विश्वविद्यालय, दूसरा स्थान काजल सिंह, सयुंक्त रूप से तृतीय स्थान हर्षित और तनिषा साव को मिला है। लोकगीत प्रतियोगिता का शिखर सम्मान नवीन मिश्र,प्रथम स्थान  सनी मिश्रा,द्वितीय स्थान : अजय शर्मा,तृतीय स्थान-कालीचरण तिवारी,  प्रथम विशेष स्थान खुशी मिश्रा एवं दल, द्वितीय ऋतिका भगत, तृतीय विशेष प्रीति साव ,चतुर्थ विशेष काजी नजरूल विश्वविद्यालय को मिला।कार्यक्रम का सफल संचालन मधु सिंह,सूर्यदेव राय,राजेश सिंह, मंटू साव,रेशमी सेनशर्मा, पूजा गौड़,अदिति दूबे, विकास जायसवाल, अनिल साह ,राजेश मिश्र ने किया।धन्यवाद ज्ञापन अवधेश प्रसाद सिंह ने दिया।
हिंदी मेला के पाँचवें दिन वाद विवाद, आशु भाषण और युवा काव्य उत्सव का आयोजन हुआ। वाद -विवाद में बतौर निर्णायक आदित्य गिरि ने कहा कि हिंदी मेला में मानवीय मूल्यों के साथ प्रगतिशीलता भावों को देखना अच्छा लगता है। डॉ मंटू कुमार ने कहा यह मंच विद्यार्थियों का मंच है। आशु भाषण में बतौर निर्णायक डॉ रंजीत संकल्प, दीक्षा गुप्ता उपस्थित थे । आशु भाषण वर्ग ‘अ’ का शिखर सम्मान काजल साव, खन्ना हाई स्कूल फ़ॉर गर्ल्स, प्रथम स्थान नलिनी साहा, सेंट ल्युक्स डे स्कूल और द्वितीय स्थान सिमरन साव, सोहनलाल देवरालिया बालिका विद्यालय को तथा वर्ग ‘क’ का शिखर सम्मान अदिति तिवारी, महाराजा शिरीषचंद्र कॉलेज, प्रथम स्थान आशुतोष झा, सुरेन्द्रनाथ लॉ कॉलेज, द्वितीय स्थान अभिषेक ठाकुर, विश्व भारती विश्वविद्यालय और तृतीय स्थान नंदिनी शाह, ऋषि बंकिम चंद्र कॉलेज फ़ॉर वीमेन को मिला। वाद विवाद वर्ग ‘अ’ का शिखर सम्मान भूमि साव, सेंट ल्युक्स डे स्कूल, प्रथम स्थान सिमरन साव, सोहनलाल देवरालिया बालिका विद्यालय और तृतीय स्थान राधिका झुनझुनवाला, माहेश्वरी गर्ल्स स्कूल को तथा वर्ग ‘क’ का शिखर सम्मान नंदिनी शाह, ऋषि बंकिम चंद्र कॉलेज फ़ॉर वीमेन, प्रथम स्थान अंकित कुमार, खिदिरपुर कॉलेज और द्वितीय स्थान दिव्यांशु सिंह, सेंट जेवियर्स कॉलेज को मिला। युवा काव्य उत्सव में मोहनदास नैमिशराय, विनोद प्रकाश गुप्ता, मंजुरानी सिंह,सेराज खान बातिश, राज्यवर्द्धन, महेश कुमार,अभिज्ञात, मंजु श्रीवास्तव, राजेश मिश्र, शैलेश गुप्ता, पूनम सोनछात्रा, पार्वती तिर्की, नीलाम्बुज सरोज, नमिता जैन, इबरार खान, पूजा सिंह, कविता पटेल, सूर्यदेव रॉय,मनोज मिश्रा,शिप्रा मिश्रा, हीरालाल जायसवाल, जूली जाह्नवी, शिवकुमार यादव ,भानुप्रताप पांडे,अनीसा शबरी और सुषमा कुमारी ने अपनी कविताओं का पाठ किया।काव्योत्सव की अध्यक्षता डॉ शंभुनाथ ने किया।
कार्यक्रम का संचालन उत्तम कुमार,चंदन भगत,ज्योति चौरसिया,पंकज सिंह, रवि पंडित ने किया। काव्य पाठ का संचालन आनंद गुप्ता और मधु सिंह ने किया और विशाल साव, ज्योति चौरसिया, कुसुम भगत, कंचन भगत, चंदन भगत, विनोद यादव और सुशील पाण्डेय ने सहयोग किया। धन्यवाद ज्ञापन विकास जायसवाल ने किया।

शुभजिता

शुभजिता की कोशिश समस्याओं के साथ ही उत्कृष्ट सकारात्मक व सृजनात्मक खबरों को साभार संग्रहित कर आगे ले जाना है। अब आप भी शुभजिता में लिख सकते हैं, बस नियमों का ध्यान रखें। चयनित खबरें, आलेख व सृजनात्मक सामग्री इस वेबपत्रिका पर प्रकाशित की जाएगी। अगर आप भी कुछ सकारात्मक कर रहे हैं तो कमेन्ट्स बॉक्स में बताएँ या हमें ई मेल करें। इसके साथ ही प्रकाशित आलेखों के आधार पर किसी भी प्रकार की औषधि, नुस्खे उपयोग में लाने से पूर्व अपने चिकित्सक, सौंदर्य विशेषज्ञ या किसी भी विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें। इसके अतिरिक्त खबरों या ऑफर के आधार पर खरीददारी से पूर्व आप खुद पड़ताल अवश्य करें। इसके साथ ही कमेन्ट्स बॉक्स में टिप्पणी करते समय मर्यादित, संतुलित टिप्पणी ही करें।