नहीं रहे ‘फुटबॉल के जादूगर’ पेले

दुनिया के महान फुटबॉलर पेले का निधन हो गया है, 82 साल के आयु में उन्होंने अंतिम सांस ली। अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़ एजेंसी एएफपी को पहले के परिवार ने जानकारी दी है। पेले का पूरा नाम डसन अरांतेस डो नैसिमेंटो है, वह दुनिया के इकलौते ऐसे खिलाड़ी है जिन्होंने तीन बार फीफा विश्व कप जीता है। पेले ने फीफा वर्ल्ड कप 1958, 1962 और 1970 जो फुटबॉल जगत की सबसे बड़ी ट्रॉफी है। पेले पिछले कई महीनों से कोलन कैंसर से जूझ रहे थे। हाल में ही उनको हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स द्वारा मिल रही जानकारी के मुताबिक कीमोथेरेपी ट्रीटमेंट का जवाब देना बंद कर दिया था जिसके कारण उनकी मृत्यु हुई है।

महान फुटबॉलर पेले के बारे में

विश्व ने एक महान फुटबॉलर को खो दिया है। सर्वकालिक महान फुटबॉलर में से एक ब्राजील के दिग्गज फुटबॉलर पेले का 82 साल की उम्र में कैंसर के चलते निधन हो गया है।

पेले की बेटी ने इस खबर की पुष्टि की है। कोलन कैंसर के चलते पेले की मृत्यु हुई है। ब्राजील के एक छोटे से इलाके से आए पेले ने दुनिया में फुटबॉल की परिभाषा बदल कर रख दी थी। इन्होंने ब्राजील में फुटबॉल के उत्थान बहुत योगदान दिए हैं।

पेले के कॅरियर के शुरुआत के बारे में

गरीबी में पले बढ़े पेले नें फुटबॉल के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। पेले ने ऐसे रिकॉर्ड अपने फुटबॉल करियर में बना रखे हैं जो आज तक टूटे नहीं है। ऐसे में आज हम आपके लिए इस लेख के माध्यम से इनके रिकॉर्ड लेकर आए हैं जो कि बताते हैं कि पेले कैसे और कितने बैहतरीन फुटबॉलर थे।
पेले के रिकॉर्ड के बारे में

पेले ने देश को तीन वर्ल्ड कप जीताने वाले पहले खिलाड़ी हैं। 1958, 1962  और 1970 में ब्राजील को वर्लडकप जिताया था।

पेले ने  18 साल की उम्र से पहले फीफा वर्ल्ड कप में गोल लगाने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी हैं।

1958 फीफा वर्ल्ड कप में सूडन के खिलाफ वर्ल्ड कप में गोल लगाने वाले दुनिया के इकलौते खिलाड़ी

पेले ने प्रोफेशनल करियर में कुल 1363 में खेले और 1281 गोल लिए थे। पेले ने ब्राजील के लिए 92 मैच में 77 गोल लगाए हैं।

पेले ने साल 1971 में इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास ले लिया था।

पेले नाम दर्ज कुछ खास रिकॉर्ड 

पेले अपने आप में वर्ल्ड कप में कमाल करने वाले खिलाड़ी थे।

17 साल की उम्र में 1958 वर्ल्ड कप में वेल्स के खिलाफ क्वार्टर फाइनल मैच में वर्ल्ड कप का पहला गोल लिया था। इस तरह ये टूर्नामेंट में सबसे कम उम्र के पहले फुटबॉलर बने थे।

पेले ने 17 साल की उम्र में 1958 में हुए वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल के दौरान फ्रांस के खिलाफ हैट्रिक गोल लिए हैं।

शुभजिता

शुभजिता की कोशिश समस्याओं के साथ ही उत्कृष्ट सकारात्मक व सृजनात्मक खबरों को साभार संग्रहित कर आगे ले जाना है। अब आप भी शुभजिता में लिख सकते हैं, बस नियमों का ध्यान रखें। चयनित खबरें, आलेख व सृजनात्मक सामग्री इस वेबपत्रिका पर प्रकाशित की जाएगी। अगर आप भी कुछ सकारात्मक कर रहे हैं तो कमेन्ट्स बॉक्स में बताएँ या हमें ई मेल करें। इसके साथ ही प्रकाशित आलेखों के आधार पर किसी भी प्रकार की औषधि, नुस्खे उपयोग में लाने से पूर्व अपने चिकित्सक, सौंदर्य विशेषज्ञ या किसी भी विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें। इसके अतिरिक्त खबरों या ऑफर के आधार पर खरीददारी से पूर्व आप खुद पड़ताल अवश्य करें। इसके साथ ही कमेन्ट्स बॉक्स में टिप्पणी करते समय मर्यादित, संतुलित टिप्पणी ही करें।