अमेरिका में 10 साल की थानवी बनी सबसे कम उम्र की लेखक

0
360

‘फ्रॉम द इनसाइड-द इनर सोल ऑफ ए यंग पोएट’ से मिला सम्मान

अमेरिका के एरिजोना में रहने वाली दस साल की थानवी की कविताओं पर आधारित एक किताब पब्लिश हुई है। थानवी करीमनगर डेरी एडवाइजर वी हनुमंथा की पोती हैं। वे अपने पैरेंट्स के साथ एरिजोना में रहती हैं। वे पांचवीं कक्षा की विद्यार्थी हैं। उनके पिता महेंद्र इंटेल में हार्डवेयर इंजीनियर और मां दीपिका सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। उनकी किताब का नाम ‘फ्रॉम द इनसाइड-द इनर सोल ऑफ ए यंग पोएट’ है। इस किताब के पब्लिश होने के बाद वे अमेरिका की सबसे कम उम्र की लेखक बन गई हैं। उनकी लिखी किताब 15 मार्च को प्रकाशित हुई। इसे अमेजन ने 5 में से 4.9 रेटिंग दी है। थानवी ने इस किताब में अपनों को खोने के बाद गुस्सा, दुख, अकेलापन और निराशा को बयां किया है। अपनी किताब के माध्यम से थानवी ने प्रकृति के प्रति प्रेम को दर्शाया है, वहीं खुशी और रिश्तों को भी बयां किया है। थानवी को हैरी पॉटर सीरिज पढ़ना अच्छा लगता है। उसने बताया कि राइटिंग के प्रति उनके पैशन ने ही उन्हें लेखक बनाया।

Previous articleआंध्रप्रदेश की डॉक्टर नूरी परवीन, 10 रुपये में करती हैं इलाज
Next article25 हजार बच्चों को शिक्षा, भोजन और जीने का सलीका सिखा रहा यह परिवार
शुभजिता की कोशिश समस्याओं के साथ ही उत्कृष्ट सकारात्मक व सृजनात्मक खबरों को साभार संग्रहित कर आगे ले जाना है। अब आप भी शुभजिता में लिख सकते हैं, बस नियमों का ध्यान रखें। चयनित खबरें, आलेख व सृजनात्मक सामग्री इस वेबपत्रिका पर प्रकाशित की जाएगी। अगर आप भी कुछ सकारात्मक कर रहे हैं तो कमेन्ट्स बॉक्स में बताएँ या हमें ई मेल करें। इसके साथ ही प्रकाशित आलेखों के आधार पर किसी भी प्रकार की औषधि, नुस्खे उपयोग में लाने से पूर्व अपने चिकित्सक, सौंदर्य विशेषज्ञ या किसी भी विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें। इसके अतिरिक्त खबरों या ऑफर के आधार पर खरीददारी से पूर्व आप खुद पड़ताल अवश्य करें। इसके साथ ही कमेन्ट्स बॉक्स में टिप्पणी करते समय मर्यादित, संतुलित टिप्पणी ही करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

10 − three =