अशोक द्विवेदी एवं अनिल ओझा नीरद को साहित्य अकादेमी का भाषा सम्मान

0
38

कोलकाता । वर्ष 2019 के लिए साहित्य अकादेमी का प्रतिष्ठित भाषा सम्मान पुरस्कार भोजपुरी भाषा एवं साहित्य में विशिष्ट योगदान के लिए अशोक द्विवेदी (बलिया) एवं अनिल कुमार ओझा ‘नीरद’ (कोलकाता) को संयुक्त रूप से प्रदान किया गया था। यह पुरस्कार अकादेमी के साहित्योत्सव 2023 में नई दिल्ली में साहित्य अकादेमी के अध्यक्ष श्री माधव कौशिक द्वारा प्रदान किया जाना था। लेकिन आकस्मिक अस्वस्थता के कारण श्री नीरद यह पुरस्कार ग्रहण करने नहीं पहुँच सके। इसलिए 1 लाख रुपए के इस पुरस्कार के साथ दिया जानेवाला उत्कीर्ण ताम्र फलक अकादेमी के क्षेत्रीय सचिव डॉ. देवेंद्र कुमार देवेश द्वारा उनके आवास पर जाकर उन्हें हस्तगत किया गया। इस अवसर पर नीरद ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि अकादेमी का यह पुरस्कार उनके लिए नोबेल पुरस्कार की तरह है। ज्ञातव्य हो कि अकादेमी द्वारा कालजयी एवं मध्यकालीन भारतीय साहित्य तथा गैरमान्यताप्राप्त भाषाओं के विद्वानों के लिए भाषा सम्मान दिए जाने का आरंभ 1996 में किया गया था, जो अब तक 113 विद्वानों को प्रदान किया जा चुका है। इसके पूर्व भोजपुरी भाषा-साहित्य में योगदान के लिए अकादेमी का भाषा सम्मान पुरस्कार धरीक्षण मिश्र (1996),  मोती बी.ए. (2001) एवं  हरिराम द्विवेदी (2013) को प्रदान किए गए हैं।

Previous articleसीवी और इंटरव्यू प्रशिक्षण को लेकर भवानीपुर कॉलेज में कार्यशाला
Next articleबांग्ला नववर्ष पर राज्यपाल ने किया शांति एवं सद्भाव का आह्वान
शुभजिता की कोशिश समस्याओं के साथ ही उत्कृष्ट सकारात्मक व सृजनात्मक खबरों को साभार संग्रहित कर आगे ले जाना है। अब आप भी शुभजिता में लिख सकते हैं, बस नियमों का ध्यान रखें। चयनित खबरें, आलेख व सृजनात्मक सामग्री इस वेबपत्रिका पर प्रकाशित की जाएगी। अगर आप भी कुछ सकारात्मक कर रहे हैं तो कमेन्ट्स बॉक्स में बताएँ या हमें ई मेल करें। इसके साथ ही प्रकाशित आलेखों के आधार पर किसी भी प्रकार की औषधि, नुस्खे उपयोग में लाने से पूर्व अपने चिकित्सक, सौंदर्य विशेषज्ञ या किसी भी विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें। इसके अतिरिक्त खबरों या ऑफर के आधार पर खरीददारी से पूर्व आप खुद पड़ताल अवश्य करें। इसके साथ ही कमेन्ट्स बॉक्स में टिप्पणी करते समय मर्यादित, संतुलित टिप्पणी ही करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

6 − 1 =