कभी कॉलेज नहीं जा सकीं, आज सबसे धनी महिला हैं सावित्री जिन्दल

0
158

पति की मौत के बाद संभाला था पूरा करोबार 

2 साल में ही 3 गुना से अधिक हुई संपत्ति
नयी दिल्ली । जिंदल ग्रुप की अध्यक्ष सावित्री जिंदल भारत की सबसे अमीर महिला हैं। फोर्ब्स बिलियनेयर सूची 2022 के अनुसार, सावित्रि जिंदल की कुल संपत्ति 17.7 अरब डॉलर है। सावित्री की संपत्ति में सिर्फ 2 साल में ही 12 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है। वास्तव में उनकी संपत्ति दो साल में तीन गुना से अधिक हो गई। सावित्री जिंदल का जीवन संघर्षों से भरा रहा है। वे जब 55 साल की थीं, तब उनके पति ओम प्रकाश जिंदल की मौत हो गई थी। ओम प्रकाश जिंदल समूह के संस्थापक थे। ओम प्रकाश की मौत एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में हुई थी। इसके बाद उन्होंने अपने पति का कारोबार संभाला।
कोरोना में आधी घट गई थी संपत्ति
कोरोना काल के दौरान साल 2019 और 2020 में सावित्री जिंदल की संपत्ति 50 फीसदी तक घट गई थी। इसके बाद केवल दो साल में ही उनकी संपत्ति तीन गुना से अधिक हो गई। साल 2021 में जिंदल की संपत्ति 18 अरब डॉलर तक पहुंच गई थी।
कभी नहीं गई कॉलेज
एक रिपोर्ट के अनुसार, सावित्री जिंदल कभी कॉलेज नहीं गईं। इसके बावजूद पति की आकस्मिक मौत के बाद उन्होंने ही पूरा कारोबार संभाला। सावित्री जिंदल कहती हैं कि जिंदल परिवार में अधिकतर महिलाएं घर की जिम्मेदारी संभालती हैं। जबकि पुरुष बाहर के काम देखते हैं। इसके चलते सावित्री को अपने पति का कारोबार संभालने में काफी मेहनक करनी पड़ी।
असम के तिनसुकिया में बीता बचपन
सावित्री जिंदल लगातार जिंदल ग्रुप को आगे ले जाने की दिशा में काम कर रही हैं। सावित्री का जन्म 20 मार्च 1950 को हुआ था। उनका बचपन असम के तिनसुकिया शहर में बीता। उन्होंने ओम प्रकाश जिंदल से साल 1970 में शादी की थी। उनके पति हरियाणा सरकार में मंत्री और हिसार निर्वाचन क्षेत्र से हरियाणा विधानसभा के भी रहे थेसदस्य थे। सावित्री जिंदल के कुल 9 बच्चे हैं।

Previous articleभारतीय महिला ने 75 साल बाद देखा रावलपिंडी का अपना पुश्तैनी मकान
Next articleगायक भूपिन्दर सिंह का निधन
शुभजिता की कोशिश समस्याओं के साथ ही उत्कृष्ट सकारात्मक व सृजनात्मक खबरों को साभार संग्रहित कर आगे ले जाना है। अब आप भी शुभजिता में लिख सकते हैं, बस नियमों का ध्यान रखें। चयनित खबरें, आलेख व सृजनात्मक सामग्री इस वेबपत्रिका पर प्रकाशित की जाएगी। अगर आप भी कुछ सकारात्मक कर रहे हैं तो कमेन्ट्स बॉक्स में बताएँ या हमें ई मेल करें। इसके साथ ही प्रकाशित आलेखों के आधार पर किसी भी प्रकार की औषधि, नुस्खे उपयोग में लाने से पूर्व अपने चिकित्सक, सौंदर्य विशेषज्ञ या किसी भी विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें। इसके अतिरिक्त खबरों या ऑफर के आधार पर खरीददारी से पूर्व आप खुद पड़ताल अवश्य करें। इसके साथ ही कमेन्ट्स बॉक्स में टिप्पणी करते समय मर्यादित, संतुलित टिप्पणी ही करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

5 × 2 =