राष्ट्रीय कवि संगम की श्री राम काव्यपाठ राष्ट्रीय प्रतियोगिता शुरू

कोलकाता : राष्ट्रीय कवि संगम द्वारा एक अद्भुत विराट श्री राम काव्यपाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। यह विराट प्रतियोगिता तीन स्तरों पर होगी– जिला स्तर पर, प्रांत स्तर पर, राष्ट्रीय स्तर पर । इस प्रतियोगिता में प्रतिभागी भारत की किसी भी भाषा में काव्यपाठ कर सकता है। आयु का कोई बंधन नहीं । बंधन है तो सिर्फ समय का जो कि न्यूनतम 2:30 से अधिकतम 4:00 मिनट तक होगा। श्री राम की महिमा, उदारता,शक्ति और शील-सौंदर्य का वर्णन काव्यपाठ का विषय है। (ऐसी कोई भी कविता जिसमें श्री राम की महिमा की झलक न हो उसे प्रतियोगिता के योग्य नहीं माना जाएगा।) यह प्रतियोगिता राष्ट्रीय स्तर पर देश भर के सभी राज्यों में संपन्न होगी। इस विराट प्रतियोगिता को आयोजित करने के लिए गत सोमवार 12 जुलाई 2021 को पश्चिम बंगाल कार्यकारिणी की एक महत्वपूर्ण बैठक प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. गिरिधर राय की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में राष्ट्रीय सह- महामंत्री महेश कुमार शर्मा और प्रान्तीय प्रभारी व राष्ट्रीय मंत्री दिनेश देवघरिया भी उपस्थित थे। बैठक का संचालन प्रान्तीय महामंत्री राम पुकार सिंह ने किया। प्रतियोगिता के प्रान्तीय संयोजक देवेश मिश्रा ने विस्तृत रूप से उक्त प्रतियोगिता से संबधित नियमावली को स्पष्ट ढ़ंग से पटल पर उपस्थित लोगों के समक्ष प्रस्तुत किया। डॉ. गिरिधर राय ने सभी के प्रश्नों का समाधान दिया।

शुभजिता

शुभजिता की कोशिश समस्याओं के साथ ही उत्कृष्ट सकारात्मक व सृजनात्मक खबरों को साभार संग्रहित कर आगे ले जाना है। अब आप भी शुभजिता में लिख सकते हैं, बस नियमों का ध्यान रखें। चयनित खबरें, आलेख व सृजनात्मक सामग्री इस वेबपत्रिका पर प्रकाशित की जाएगी। अगर आप भी कुछ सकारात्मक कर रहे हैं तो कमेन्ट्स बॉक्स में बताएँ या हमें ई मेल करें। इसके साथ ही प्रकाशित आलेखों के आधार पर किसी भी प्रकार की औषधि, नुस्खे उपयोग में लाने से पूर्व अपने चिकित्सक, सौंदर्य विशेषज्ञ या किसी भी विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें। इसके अतिरिक्त खबरों या ऑफर के आधार पर खरीददारी से पूर्व आप खुद पड़ताल अवश्य करें। इसके साथ ही कमेन्ट्स बॉक्स में टिप्पणी करते समय मर्यादित, संतुलित टिप्पणी ही करें।