जरूरतमंदों को भोजन मुहैया करवा रहा है ‘अशर’ समूह

कोलकाता  : ‘अशर’ विभिन्न क्षेत्रों से आने वाले लोगों का समूह है। समूह अनाथाश्रमों और वृद्धाश्रमों के साथ वर्ष 2012 से काम करता आ रहा है और जरूरतमंदों की सहायता कर रहा है। समूह लॉकडाउन में फँसे जरूरतमंद लोगों को फूड पैकेट वितरित कर रहा है जिसमें चावल, दाल, तेल, आलू और प्याज शामिल है। बस्तियों और मजदूरों को यह सहायता प्रदान की जा रही है। गत 27 मार्च से बस्तियों के लोगों में औऱ दिहाड़ी श्रमिकों को यह सहायता दी जा रही है। समूह अनाथाश्रमों और वृद्धाश्रमों में भी राशन और अन्य आवश्यक सामग्री पहुँचा रहा है। गत 4 मई तक 6500 किलो चावल औऱ 1200 किलो से अधिक दाल सत्तू, खाद्य तेल, आलू औऱ प्याज वितरित किये जा चुके हैं। गत 6 अप्रैल से 350 लोगों को रोजाना कंटेनर में पैक किया गया भोजन वितरित किया जा रहा है। 200 लोगों को रोजाना टिफिन वितरित किया जा रहा है।

शुभजिता

शुभजिता की कोशिश समस्याओं के साथ ही उत्कृष्ट सकारात्मक व सृजनात्मक खबरों को साभार संग्रहित कर आगे ले जाना है। अब आप भी शुभजिता में लिख सकते हैं, बस नियमों का ध्यान रखें। चयनित खबरें, आलेख व सृजनात्मक सामग्री इस वेबपत्रिका पर प्रकाशित की जाएगी। अगर आप भी कुछ सकारात्मक कर रहे हैं तो कमेन्ट्स बॉक्स में बताएँ या हमें ई मेल करें। इसके साथ ही प्रकाशित आलेखों के आधार पर किसी भी प्रकार की औषधि, नुस्खे उपयोग में लाने से पूर्व अपने चिकित्सक, सौंदर्य विशेषज्ञ या किसी भी विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें। इसके अतिरिक्त खबरों या ऑफर के आधार पर खरीददारी से पूर्व आप खुद पड़ताल अवश्य करें। इसके साथ ही कमेन्ट्स बॉक्स में टिप्पणी करते समय मर्यादित, संतुलित टिप्पणी ही करें।