द्रौपदी मूर्मू को राष्ट्रपति पद बनने पर बधाई

0
208

कोलकाता । देश की 15वीं नवनिर्वाचित राष्ट्रपति बनने वाली द्रौपदी मूर्मु को हर ओर से शुभकामनाएं मिल रही हैं। मर्चेन्ट्स चेम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष ऋषभ सी. कोठारी ने भारत की प्रथम आदिवासी महिला राष्ट्रपति के रूप में निर्वाचित होने पर बधाई दी है। चेम्बर ने कहा है कि आदिवासी समुदाय को शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र के साथ सर्वोच्च पदों पर भी लाये जाने की जरूरत है। देश ने सपनों के लिए परिवेश तैयार किया है और राष्ट्रपति के रूप द्रौपदी मुर्मू का निर्वाचन परिवर्तन और गर्व का क्षण है।
वहीं एसोचेम ने कहा है कि यह निर्वाचन देश के आम आदमी को मजबूत करेगा। द्रौपदी मुर्मू ने अपनी साधारण जीवन शैली, राष्ट्रसेवा और सादगी से यह सफलता प्राप्त की है। यह करोड़ों भारतवासियों को विश्वास दिलाता है कि असम्भव कुछ भी नहीं। एसोचेम के अध्यक्ष सुमन्त सिन्हा ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को बधाई देते हुए कहा कि यह देश के लोकतंत्र के लिए गर्व का विषय है। बधाई सन्देश में एसोचेम के महासचिव दीपक सूद ने कहा कि द्रौपदी मुर्मू का निर्वाचन भारतीय लोकतंत्र की शक्ति को प्रदर्शित करता है। उन्होंने असंख्य भारतीयों को प्रेरित किया है। एसोचेम उनके मार्गदर्शन में कार्य करने के लिए तत्पर है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

ten + 20 =