द हेरिटेज अकादमी में जनसम्पर्क के क्षेत्र पर संवाद सत्र आयोजित

0
197

कोलकाता । द हेरिटेज अकादमी के मीडिया साइंस विभाग ने हाल ही में जनसम्पर्क यानी पब्लिक रिलेशन यानी पी.आर. क्षेत्र को लेकर एक संवाद सत्र आयोजित किया। प्रिंसिपल्स ऑफ पीआर – ओल्ड एंड न्यू विषय पर आयोजित इस संवाद सत्र को रीतम कम्यूनिकेशंस की सीईओ रीता भिमानी एवं बिड़ला कॉरपोरेशन के उपाध्यक्ष (कॉरपोरेट कम्यूनिकेशन) विश्वजीत मतिलाल सम्बोधित किया। दोनों ही वक्ताओं ने कॉरपोरेट पी.आर के जनक आर्थर डब्ल्यू पेज के मूल सिद्धांतों पर अपनी बात रखी। आर्थर एटीएंडटी के 1927 से 1947 तक उपाध्यक्ष एवं निदेशक थे। रीता भिमानी ने संस्थानों में पीआर की भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि पीआर को मीडिया को उपहार की जगह स्टोरीज देकर उनसे सम्पर्क मजबूत करने चाहिए। विश्वजीत मतिलाल ने कहा कि पीआर प्रोफेशनल को मीडिया को नजरअंदाज करने की जगह संतोषजनक उत्तर देने चाहिए। कार्यक्रम में द हेरिटेज अकादमी के प्रिंसिपल डॉ. गौर बनर्जी, मीडिया साइंस विभाग की डीन मधुपा बक्सी भी उपस्थित थीं। संवाद सत्र गत 21 अप्रैल को राष्ट्रीय पी.आर दिवस पर आयोजित किया गया था। इस अवसर पर हेरिटेज ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के सीईओ पी.के. अग्रवाल इस दिन को महत्वपूर्ण बताते संस्थान की उपलब्धियों की चर्चा की। गौरतलब है कि हाल ही में कल्याण भारती ट्रस्ट को पीआरएसआई की ओर से सीएसआर के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए सर्वश्रेष्ठ गैर सरकारी संगठन का सम्मान मिला था।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

10 + two =