निशा एम. लोयलका का नया स्टोर अब शहर में

* 1500 वर्ग फीट में फैला है नया स्टोर
* लन्दन और न्यूयॉर्क फैशन वीक में भाग ले चुकी हैं निशा
कोलकाता : प्रख्यात फैशन डिजाइनर निशा सिंह का नया स्टोर शेक्सपीयर सरणी में खुल गया है। लन्दन फैशन वीक और न्यूयार्क में धूम मचाने के बाद डिजाइनर निशा एम. लोयलका कोलकाता के फैशन को नया रंग दे रही हैं। लन्दन से लौटकर इन्होंने इन्होंने लेक टेम्पल रोड में अपना स्टोर खोला था मगर बढ़ती लोकप्रियता और ग्राहकों की माँग को देखते हुए निशा ने कोलकाता के दिल में यानी थियेटर रोड में नया स्टोर खोलने का फैसला किया। स्टोर का उद्घाटन के मौके पर मशहूर अभिनेत्री मऊबनी सरकार पहुँचीं।  निशा के अनुसार उनकी माँ ने हर कदम पर उनका साथ दिया और वह हमेशा उनकी मदद करती हैं इसलिए अपनी माँ मुदित लोयलका से प्रेरित होकर निशा ने अपने सिग्नेचर लेबल का नाम निशा सिंह की जगह निशा एम. लोयलका किया। यहाँ एम. मुदित के लिए है जो उनकी माँ का नाम है।
अपनी बेटी की सफलता से उत्साहित मुदित लोयलका ने कहा कि निशा बेहद परिश्रमी है। वह अपनी कम्पनी डोवॉएलर प्राइवेट लिमिटेड का विस्तार कर रही है और वह उनकी मदद कर रही हैं। निशा के अनुसार वह युवाओं के साथ काम करने को उत्सुक हैं। उनके साथ सिलाई, कढ़ाई से लेकर विभिन्न कार्यों में लड़कियाँ जुड़ी हैं और उनकी कोशिश है कि महिलाओं को आगे ले जाने के लिएऔर काम करें। इस मौके पर कई हस्तियाँ भी इस युवा डिजाइनर को बधाई देने पहुँचीं। निशा के साथ उनकी बिजनेस पार्टनर निरोशिनी गजेन्द्रन भी उपस्थित थीं जो मूलतः श्रीलंका से ही हैं।
निशा ने स्टोर के बारे में बताया कि इस स्टोर में पुरुषों और महिलाओं के लिए डिजाइनर परिधान उपलब्ध होंगे। इन कपड़ों में पेस्टल शेड्स का प्रयोग किया जाता है और हाथ से कढ़ाई यानी हैंड इम्ब्रायडरी, पेंटिंग, स्क्रीन प्रिंटिंग का प्रयोग किया गया है। उनके कपड़े हर उम्र के व्यक्ति को ध्यान में रखकर बनाये गये हैं। परिधान और उनके डिजाइन में हर बार कुछ नया करना उनको पसन्द है।
श्रीलंका का जेएलएन फैशन निशा एम. लोयलका का साझीदार हैं। निशा की बिजनेस पार्टनर निरोशिनी गजेन्द्रन का कहना है कि निशा के कपड़े काफी अलग हैं। उनके डिजाइनों में ताजगी है और एक खास तरह की शालीनता भी है जो उनको काफी अच्छी लगी। खास बात यह है कि निरोशिनी कानून की छात्रा रह चुकी हैं और निशा के साथ काम करने के लिए वे श्रीलंका से भारत आयी हैं। यहाँ एक बात अलग है कि हर तरह के परिधान अलग खानों में हैं…मतलब ब्राइडल कलेक्शन के कपड़े एक तरफ हैं तो पुरुषों के परिधान दूसरी तरफ हैं।  शेक्सपीयर सरणी, एम्बैसी बिल्डिंग के भूतल में स्थित निशा एम. लोयलका का नया स्टोर 1500 से अधिक वर्ग फीट क्षेत्र में फैला है। स्टोर की अर्न्तसज्जा यानी इंटीरियर में सफेद, सुनहरे और नीले रंग का इस्तेमाल खूबसूरती से किया गया है। स्टोर का इंटीरियर अनुराग पेरिवाल और नीमा दत्ता ने किया है। अनुराग के मुताबिक निशा के कपड़ों में भव्यता और सादगी का खूबसूरत संगम हैं। वे स्टाइल देती हैं मगर वे भड़कीले नहीं होते। इसी बात का ध्यान रखकर स्टोर का इटीरियर तैयार किया गया है।

शुभजिता

शुभजिता की कोशिश समस्याओं के साथ ही उत्कृष्ट सकारात्मक व सृजनात्मक खबरों को साभार संग्रहित कर आगे ले जाना है। अब आप भी शुभजिता में लिख सकते हैं, बस नियमों का ध्यान रखें। चयनित खबरें, आलेख व सृजनात्मक सामग्री इस वेबपत्रिका पर प्रकाशित की जाएगी। अगर आप भी कुछ सकारात्मक कर रहे हैं तो कमेन्ट्स बॉक्स में बताएँ या हमें ई मेल करें। इसके साथ ही प्रकाशित आलेखों के आधार पर किसी भी प्रकार की औषधि, नुस्खे उपयोग में लाने से पूर्व अपने चिकित्सक, सौंदर्य विशेषज्ञ या किसी भी विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें। इसके अतिरिक्त खबरों या ऑफर के आधार पर खरीददारी से पूर्व आप खुद पड़ताल अवश्य करें। इसके साथ ही कमेन्ट्स बॉक्स में टिप्पणी करते समय मर्यादित, संतुलित टिप्पणी ही करें।