पिता जेल में, भाई नशेड़ी, प्रदेश में टॉप कर आगे बढ़ गयी बेटी

0
20

दुर्ग । कहते हैं जिनके हौसले बुलंद होते हैं वो दुनिया की किसी थी परिस्थिति से लड़कर लक्ष्य हासिल कर लेते हैं। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले की सानिया मरकाम ने ऐसा ही करके दिखाया है। सानिया मरकाम ने 10वीं क्लास में टॉप किया है। मेरिट लिस्ट में उसका 7वां स्थान है। उसे 97.33 फीसदी मार्क्स मिले हैं। सानिया ने इस मुकाम को हासिल करने के लिए कड़ा संघर्ष किया है। उसके पिता और भाई जेल में हैं। घर की आर्थिक स्थिति भी खराब है। लेकिन इसके बाद भी सानिया ने हार नहीं मानी। कठिनाई और समस्याओं से लड़कर उसने सफलता पाई है। बुधवार को दुर्ग जिले के एसपी अभिषेक पल्लव, टॉपर छात्रा से मिलने उसके घर पहुंचे। सानिया ने एसपी से कहा कि तीन सालों से उसने अपने पिता को नहीं देखा है। मैं अपने पिता से मिलना चाहती हूं।
एसपी अभिषेक पल्लव गुरुवार को टॉपर्स सानिया मरकाम को लेकर जेल पहुंचे। बेटी और पिता की मुलाकात करवाई। तीन साल बाद बेटी ने जब पिता को देखा तो भावुक हो गई। पिता को भी जब बेटी के सफलता की कहानी पता चली तो वो भी रो पड़े। एसपी अभिषेक पल्लव ने कहा- बेटे ने घर पर कलंक लगाया और बेटी ने उस कलंक को धो दिया। परिवार का लड़का नशा करता है और चाकूबाजी करता है, लेकिन बेटी ने पढ़ाई को ही अपना हथियार बना लिया।
पिता से मिलने की जाहिर की थी इच्छा
सानिया, दुर्ग शहर के पोलसाय पारा में रहती है। दसवीं की परीक्षा में प्रदेश में 7वां स्थान मिलने पर उसके परिवार में खुशी थी। इसी दौरान जिले के एसपी अभिषेक पल्लव भी टॉपर बच्ची को शुभकामनाएं देने के लिए उसके घर पहुंचे। इस दौरान सानिया ने जेल में बंद अपने पिता से मिलने की इच्छा जताई। उसके बाद एसपी ने फौरन जेल अधीक्षक से चर्चा की। इसके बाद गत गुरुवार को जेल प्रबंधन ने छात्रा की मुलाकात उसके पिता से कराने की व्यवस्था की।

Previous articleविडम्बना ! यौन उत्पीड़न की जांच के लिए आंतरिक समिति ही नहीं!
Next articleराजमहल की पहाड़ियों में छुपा है जुरासिक काल का इतिहास
शुभजिता की कोशिश समस्याओं के साथ ही उत्कृष्ट सकारात्मक व सृजनात्मक खबरों को साभार संग्रहित कर आगे ले जाना है। अब आप भी शुभजिता में लिख सकते हैं, बस नियमों का ध्यान रखें। चयनित खबरें, आलेख व सृजनात्मक सामग्री इस वेबपत्रिका पर प्रकाशित की जाएगी। अगर आप भी कुछ सकारात्मक कर रहे हैं तो कमेन्ट्स बॉक्स में बताएँ या हमें ई मेल करें। इसके साथ ही प्रकाशित आलेखों के आधार पर किसी भी प्रकार की औषधि, नुस्खे उपयोग में लाने से पूर्व अपने चिकित्सक, सौंदर्य विशेषज्ञ या किसी भी विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें। इसके अतिरिक्त खबरों या ऑफर के आधार पर खरीददारी से पूर्व आप खुद पड़ताल अवश्य करें। इसके साथ ही कमेन्ट्स बॉक्स में टिप्पणी करते समय मर्यादित, संतुलित टिप्पणी ही करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

3 × 5 =