ब्रिटेन में छाया कोलकाता का स्वाद, लंदन की सड़कों पर झालमूढ़ी बेच रहा शख्स

0
98

लंदन । अपनी संस्कृति की दुनियाभर में लोकप्रियता जानने का सबसे अच्छा तरीका विदेशों की सड़कों पर अपने स्थानीय खाने को बिकते देखना है। ब्रिटेन की सड़कों पर झालमुड़ी (भेलपूरी) बिकते देखना इस बात का सबूत है कि भारत की संस्कृति पूरी दुनिया में फैली हुई है। ब्रिटेन की गलियों में भेलपूरी बेचते हुए एक बूढ़े व्यक्ति के वीडियो में कुछ लोगों को चौंका दिया है। भेलपूरी भारत का एक लोकप्रिय स्नैक है जिसे देश के अधिकांश हिस्सों में लोग खाना पसंद करते हैं। यह वीडियो दुनिया के अलग-अलग देशों में बसे प्रवासी भारतीयों के मुंह में पानी ला सकता है। यह वीडियो अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तेजी से शेयर हो रहा है। कहा जा रहा है कि ब्रिटिश शख्स को अपनी भारत यात्रा के दौरान भेलपूरी से ‘प्यार’ हो गया था। भेल बेच रहे शख्स की पहचान एंगस डेनून के रूप में हुई है जो एक शेफ हैं। वीडियो लंदन के ओवल का है जिसमें वह भेलपूरी बेचते देखे जा सकते हैं। भारत के पूर्वी हिस्से में भेलपूरी को ‘झालमूढ़ी’ कहते हैं। डेनून एक पूर्व ब्रिटिश शेफ हैं। 2019 वर्ल्ड कप के दौरान ओवल के बाहर कागर के कोन में ‘झालमुड़ी’ बेचते हुए उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसके बाद वह इंटरनेट सेंसेशन बन गए थे। डेनून को 2005 में अपनी भारत यात्रा के दौरान कोलकाता में उन्हें लोकप्रिय स्ट्रीट फूड झालमुड़ी से प्यार हो गया था। अपने देश ब्रिटेन वापस लौटने पर उन्होंने फुल-टाइम जॉब से इस्तीफा दे दिया और झालमुड़ी बेचने लगे। आज वह झालमुड़ी और अन्य भारतीय स्ट्रीट फूड जैसे पानीपुरी, लस्सी और चाय आदि बेचने का एक बेहद सफल बिजनेस चलाते हैं। सड़क किनारे उनके साथ उनकी रोडसाइड वैन को भी देखा जा सकता है जिस पर लिखा है- एवरीबडी लव,  लव झालमूढ़ी एक्सप्रेस  लंदन में अपने देश के स्वाद को याद करने वाले भारतीयों के लिए डेनून एक अच्छा विकल्प साबित हो सकते हैं।

Previous articleयुवाओं को भा रहा है स्टार्टअप्स में काम करना – सर्वे
Next articleसौजन्य एवं सामंजस्य – जब साहित्यकार के सामने झुके एक सीएम
शुभजिता की कोशिश समस्याओं के साथ ही उत्कृष्ट सकारात्मक व सृजनात्मक खबरों को साभार संग्रहित कर आगे ले जाना है। अब आप भी शुभजिता में लिख सकते हैं, बस नियमों का ध्यान रखें। चयनित खबरें, आलेख व सृजनात्मक सामग्री इस वेबपत्रिका पर प्रकाशित की जाएगी। अगर आप भी कुछ सकारात्मक कर रहे हैं तो कमेन्ट्स बॉक्स में बताएँ या हमें ई मेल करें। इसके साथ ही प्रकाशित आलेखों के आधार पर किसी भी प्रकार की औषधि, नुस्खे उपयोग में लाने से पूर्व अपने चिकित्सक, सौंदर्य विशेषज्ञ या किसी भी विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें। इसके अतिरिक्त खबरों या ऑफर के आधार पर खरीददारी से पूर्व आप खुद पड़ताल अवश्य करें। इसके साथ ही कमेन्ट्स बॉक्स में टिप्पणी करते समय मर्यादित, संतुलित टिप्पणी ही करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

2 × 1 =