भारतीय भाषा परिषद में प्रदान किया गये कर्तृत्व समग्र सम्मान और युवा पुरस्कार 

0
36

कोलकाता । भारतीय भाषा परिषद के सभागार में राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह का आयोजन किया गया| इसमें मराठी और ओड़िया के ज्ञानपीठ पुरस्कार प्राप्त प्रसिद्ध साहित्यकार भालचंद्र नेमाडे और प्रतिभा राय के अलावा तेलुगु के एन. गोपी और हिंदी की मधु कांकरिया को कर्तृत्व समग्र सम्मान से सम्मानित किया गया| ओम नागर (राजस्थानी), सुमेश कृष्णन (मलयालम), वांग्थोई खुमान (मणिपुरी) और शेखर मल्लिक (हिंदी) युवा पुरस्कार से सम्मानित हुए| राष्ट्रीय सम्मान बांग्ला के शीर्षस्थ साहित्यकार शीर्षेंदु मुखोपाध्याय के हाथों प्रदान किया गया|
दीप प्रज्वलन के बाद परिषद की अध्यक्ष डॉ.कुसुम खेमानी ने स्वागत वक्तव्य में कहा कि आज न केवल भारतीय भाषा परिषद बल्कि यहाँ की हर ईंट स्वागत को तत्पर है| बांग्ला के प्रसिद्ध लेखक शीर्षेंदु मुखोपाध्याय ने सभी पुरस्कृत विद्वानों को बधाई देते हुए कहा कि साहित्य से हमेशा नाता बनाए रखना चाहिए| साहित्य ही मनुष्यता का निर्माण करता है|
द्वितीय सत्र में सभी पुरस्कृत रचनाकारों ने अपने वक्तव्य रखे| प्रतिभा राय ने रचना के उपादान विषय पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि साहित्य में कुछ भी वर्जित नहीं है| पापी से भी प्रेम करना पड़ता है कि आखिर उसने पाप क्यों किया| ओम नागर ने वर्तमान समाज की विषम परिस्थितियों पर बात की| मधु कांकरिया ने औरतों की दुर्दशा पर बात करते हुए कहा कि कोई औरत बुरी नहीं होती, बुरी होती है उसकी परिस्थितियां| सुमेश कृष्णन ने अपनी रचनात्मकता पर बात की और अपनी कविता को गायन शैली में व्यक्त किया| एन गोपी ने अपनी कविता के अनुभव पर विचार रखे| बांग्थोई खुमान ने कहा कि कविता समाज की बेहतरी के लिए होती है| शेखर मल्लिक ने रचना प्रक्रिया पर बात करते हुए कहा कि हम अपनी दृष्टि समाज से लेते हैं और उसका सार पुनः समाज के सामने प्रस्तुत करते हैं| भालचंद्र नेमाडे ने भारतीय साहित्य पर विहंगम दृष्टि डाली और आज की परिस्थितियों में लेखन की चुनौती पर बात रखी|
अंत में परिषद के निदेशक डॉ.शंभुनाथ ने सबका धन्यवाद प्रकट किया| पूरे समारोह का संचालन परिषद की मंत्री राजश्री शुक्ला ने किया|

Previous articleपारम्परिक विरासत है पुरुलिया का छऊ मुखौटा हस्तशिल्प
Next articleकोलकाता में पहली बार विश्व मनश्चिकित्सीय संघ की क्षेत्रीय कांग्रेस का आयोजन 
शुभजिता की कोशिश समस्याओं के साथ ही उत्कृष्ट सकारात्मक व सृजनात्मक खबरों को साभार संग्रहित कर आगे ले जाना है। अब आप भी शुभजिता में लिख सकते हैं, बस नियमों का ध्यान रखें। चयनित खबरें, आलेख व सृजनात्मक सामग्री इस वेबपत्रिका पर प्रकाशित की जाएगी। अगर आप भी कुछ सकारात्मक कर रहे हैं तो कमेन्ट्स बॉक्स में बताएँ या हमें ई मेल करें। इसके साथ ही प्रकाशित आलेखों के आधार पर किसी भी प्रकार की औषधि, नुस्खे उपयोग में लाने से पूर्व अपने चिकित्सक, सौंदर्य विशेषज्ञ या किसी भी विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें। इसके अतिरिक्त खबरों या ऑफर के आधार पर खरीददारी से पूर्व आप खुद पड़ताल अवश्य करें। इसके साथ ही कमेन्ट्स बॉक्स में टिप्पणी करते समय मर्यादित, संतुलित टिप्पणी ही करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

19 + eight =