रवि सिन्हा ने सम्भाली रॉ की कमान

0
77

नयी दिल्ली । आईपीएस के वरिष्ठ अधिकारी रवि सिन्हा को आज खुफिया एजेंसी रॉ का नया चीफ बनाया गया है। रवि सिन्हा छत्तीसगढ़ कैडर के 1998 आईपीएस बैच के अधिकारी हैं। सिन्हा बिहार के भोजपुर के रहने वाले हैं। रवि सिन्हा इस समय सचिवालय में विशेष सचिव के रूप में काम कर रहे हैं। केंद्र सरकार के आदेश के अनुसार, रॉ के नए चीफ के रूप में रवि सिन्हा का कार्यकाल 2 साल का होगा। देश की खुफिया एजेंसी रॉ के नए प्रमुख रवि सिन्हा के बारे में जानते हैं।
रवि सिन्हा मूल रूप से बिहार के भोजपुर के रहने वाले हैं। रवि सिन्हा की शिक्षा दिल्ली से ही हुई है। राजधानी दिल्ली के सेंट स्टीफंस कॉलेज से रवि सिन्हा ने पढ़ाई की है। कॉलेज की पढ़ाई पूरी कर उन्होंने आईपीएस की तैयारी की जिसके बाद साल 1998 में यूपीएसएससी परीक्षा पास की थी। रवि सिन्हा को सबसे पहले मध्य प्रदेश कैडर मिला था। बाद में जब मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ अलग हुए तो रवि सिन्हा को छत्तीसगढ़ कैडर मिला। रवि सिन्हा मौजूदा समय में सचिवालय में प्रिंसिपल स्टाफ ऑफिसर के पद पर हैं।
रवि सिन्हा को लो प्रोफाइल रहना है पसंद
रवि सिन्हा के बारे में कहा जाता है कि उन्हें लो प्रोफाइल रहकर काम करना पसंद है। रवि सिन्हा के बारे में कहा जाता है कि वह खुफियाजानकारी जुटाने के लिए आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल करते हैं। यही वजह है कि जब वह रॉ की कमान संभालेंगे तब इंटिग्रेटेड टेक्नोलॉजी और ह्यूमन इंटिलिजेंस को साथ लेकर काम करने में मदद मिलेगी। रवि सिन्हा ने इससे पहले जम्मू-कश्मीर, उत्तर-पूर्व और वामपंथी चरमपंथी डोमेन के अलावा कई जगह अपनी सेवाएं दी हैं।
सामंत गोयल की जगह लेंगे सिन्हा
इस समय रॉ के चीफ के रूप में सामंत गोयल कमान संभाल रहे हैं। उनका कार्यकाल 30 जून को समाप्त हो रहा है। सामंत गोयल ने साल 2019 में रॉ चीफ का पद संभाला था। दो बार के विस्तार के बाद कुल 4 साल तक वह इस पद पर बने रहे थे। सामंत गोयल के बारे में खास बात यह है कि 2019 के पुलवामा हमले का बदला लेने के लिए भारत की ओर से बनाए गए प्लान का श्रेय भी इन्हें ही जाता है।

Previous articleपत्थर की कुल्हाड़ी, शैलचित्र… अरावली में मिले हजारों साल पुराने चिह्न
Next articleगीता प्रेस,गोरखपुर को मिलेगा गांधी शांति पुरस्कार
शुभजिता की कोशिश समस्याओं के साथ ही उत्कृष्ट सकारात्मक व सृजनात्मक खबरों को साभार संग्रहित कर आगे ले जाना है। अब आप भी शुभजिता में लिख सकते हैं, बस नियमों का ध्यान रखें। चयनित खबरें, आलेख व सृजनात्मक सामग्री इस वेबपत्रिका पर प्रकाशित की जाएगी। अगर आप भी कुछ सकारात्मक कर रहे हैं तो कमेन्ट्स बॉक्स में बताएँ या हमें ई मेल करें। इसके साथ ही प्रकाशित आलेखों के आधार पर किसी भी प्रकार की औषधि, नुस्खे उपयोग में लाने से पूर्व अपने चिकित्सक, सौंदर्य विशेषज्ञ या किसी भी विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें। इसके अतिरिक्त खबरों या ऑफर के आधार पर खरीददारी से पूर्व आप खुद पड़ताल अवश्य करें। इसके साथ ही कमेन्ट्स बॉक्स में टिप्पणी करते समय मर्यादित, संतुलित टिप्पणी ही करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

fourteen + seventeen =