विवेकान्द केन्द्र का ऑनलाइन योग सत्र सम्पन्न

कोलकाता :  आज जब विश्व कोरोना वायरस महामारी से जूझ रहा है और विशेषकर भारत इससे डट कर मुकाबला कर रहा है तो ऐसे में विवेकानंद केंद्र कन्याकुमारी, पश्चिम बंग प्रान्त, कोलकाता (एकनाथ विभाग) ने लॉकडाउन का पालन करते हुए एक सराहनीय पहल की।

मनुष्य की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने, मानसिक तनाव दूर करने तथा तन, मन स्वस्थ रखने हेतु केंद्र के द्वारा दो चरणों में ऑनलाइन योग सत्र (मुफ्त) का आयोजन किया गया। पहला चरण १० से १७ मई एवं द्वितीय चरण १८ से २४ मई २०२० तक प्रतिदिन सुबह ६:३० – ७:३० तक गूगल मीट पर चला।

श्री मनोज दास (प्रान्त संगठक) के मार्गदर्शन में प्रशिक्षित कार्यकर्ताओं मुख्य रूप से अरिजीत दास, शुभांकर दे, सनातन महाकूड़, श्यामसुंदर जयसवाल, अनुनिका शर्मा, पूर्वाली सरकार द्वारा व्यायाम, सूर्य नमस्कार, आसन, प्राणायाम, ध्यान, वैदिक मंत्र सिखाया गया। सत्र के संचालन का दायित्व सुब्रत मंडल और शुभांगी उपाध्याय ने निभाया। योग और स्वामी विवेकानंद के विचारों पर मौखिक चर्चा हुई जिसमें श्रीमती मालविका चटर्जी और श्री जनार्दन घोष ने सभी का मार्गदर्शन किया।

इस सत्र के अंतिम दिन अर्थात २४ मई को न्यूनतम १००८ सूर्य नमस्कार का लक्ष्य लिया गया। राज्य के विभिन्न स्थानों से १४८ लोगों ने सहभागिता निभाई और निर्धारित लक्ष्य से कई गुना अधिक ३६४८ सूर्य नमस्कार किया गया।

शुभजिता

शुभजिता की कोशिश समस्याओं के साथ ही उत्कृष्ट सकारात्मक व सृजनात्मक खबरों को साभार संग्रहित कर आगे ले जाना है। अब आप भी शुभजिता में लिख सकते हैं, बस नियमों का ध्यान रखें। चयनित खबरें, आलेख व सृजनात्मक सामग्री इस वेबपत्रिका पर प्रकाशित की जाएगी। अगर आप भी कुछ सकारात्मक कर रहे हैं तो कमेन्ट्स बॉक्स में बताएँ या हमें ई मेल करें। इसके साथ ही प्रकाशित आलेखों के आधार पर किसी भी प्रकार की औषधि, नुस्खे उपयोग में लाने से पूर्व अपने चिकित्सक, सौंदर्य विशेषज्ञ या किसी भी विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें। इसके अतिरिक्त खबरों या ऑफर के आधार पर खरीददारी से पूर्व आप खुद पड़ताल अवश्य करें। इसके साथ ही कमेन्ट्स बॉक्स में टिप्पणी करते समय मर्यादित, संतुलित टिप्पणी ही करें।