विश्व भोजपुरी सम्मेलन में सम्मानित की गयीं प्रतिभा सिंह

कोलकाताः वाराणसी में दो दिवसीय विश्व भोजपुरी सम्मेलन का समापन भोजपुरी को आठवीं सूची में शामिल करने की आवश्यकता पर जोर देने के साथ सोमवार को हुआ। बड़ालालपुर स्थित जीवनदीप शिक्षण समूह के परिसर 22 राज्यों से आये विशिष्ट लोगों ने भोजपुरी भाषा पर अपने विचार रखे और भोजपुरी के अस्तित्व को बचाने का आह्वान किया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर फिजी के भारत में राजदूत निलेश रोहित कुमार, महात्मा गांधी विद्यापीठ, वाराणसी के कुलपति पीएन सिंह, बिहार के पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय एवं विश्व भोजपुरी सम्मेलन के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ अशोक सिंह ने संयुक्त रूप से किया । समारोह में भोजपुरी गायन के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए कोलकाता की प्रख्यात गायिका प्रतिभा सिंह को सम्मानित किया गया। उन्होंने समारोह में अपने गीतों के गायन से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

शुभजिता

शुभजिता की कोशिश समस्याओं के साथ ही उत्कृष्ट सकारात्मक व सृजनात्मक खबरों को साभार संग्रहित कर आगे ले जाना है। अब आप भी शुभजिता में लिख सकते हैं, बस नियमों का ध्यान रखें। चयनित खबरें, आलेख व सृजनात्मक सामग्री इस वेबपत्रिका पर प्रकाशित की जाएगी। अगर आप भी कुछ सकारात्मक कर रहे हैं तो कमेन्ट्स बॉक्स में बताएँ या हमें ई मेल करें। इसके साथ ही प्रकाशित आलेखों के आधार पर किसी भी प्रकार की औषधि, नुस्खे उपयोग में लाने से पूर्व अपने चिकित्सक, सौंदर्य विशेषज्ञ या किसी भी विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें। इसके अतिरिक्त खबरों या ऑफर के आधार पर खरीददारी से पूर्व आप खुद पड़ताल अवश्य करें। इसके साथ ही कमेन्ट्स बॉक्स में टिप्पणी करते समय मर्यादित, संतुलित टिप्पणी ही करें।