सुशीला बिड़ला गर्ल्स स्कूल में सीक्रेट सांता ने बाँटे तोहफे

0
297

कोलकाता । सुशीला बिड़ला गर्ल्स स्कूल में क्रिसमस का त्योहार अलग अन्दाज में मनाया गया। स्कूल की शिक्षिकाओं और छात्राओं ने सीक्रेट सान्ता बनकर खुशियाँ बाँटीं। छात्राओं को एक उपहार चुनकर खूबसूरती से पैक करने को कहा गया। छात्राओं को कहा गया कि वे जिसे भी जरूरतमंद समझती हैं, उस तक यह उपहार रख दें। क्रिसमस का यह सन्देश प्रसारित हुआ कि क्रिसमस देने और खुशियाँ बाँटने का त्योहार है। गत 22 दिसंबर को प्राइमरी विभाग की छात्राओं ने वर्चुअल असेम्बली में भाग लिया। नर्सरी की छात्राओं ने रंगारंग कपड़े क्रिसमस कैरल गाया और हाउजी भी खेली। क्रिसमस पर विशेष नाश्ता और सान्ता बनकर शिक्षिकाओं का घर तक जाना उनके लिए सुखद तोहफा था। किंडरगार्टेन की छात्राओं को वीडियो के माध्यम से ईसा मसीह के जन्म की कहानी बताय़ी गयी और क्रिसमस पर क्विज का आयोजन हुआ। छात्राओं ने क्रिसमस ट्री बनकर खूब मजे किये। दूसरी कक्षा की छात्राओं ने क्रिसमस कार्ड बनाने सीखे।

Previous articleआकांक्षा कुरील‘ सावित्रीबाई फुले उत्कृष्ट विद्यार्थी पुरस्कार-2021’ की विजेता
Next articleयुवा भारत की कालजयी प्रेरणा हमारे स्वामी विवेकानंद
शुभजिता की कोशिश समस्याओं के साथ ही उत्कृष्ट सकारात्मक व सृजनात्मक खबरों को साभार संग्रहित कर आगे ले जाना है। अब आप भी शुभजिता में लिख सकते हैं, बस नियमों का ध्यान रखें। चयनित खबरें, आलेख व सृजनात्मक सामग्री इस वेबपत्रिका पर प्रकाशित की जाएगी। अगर आप भी कुछ सकारात्मक कर रहे हैं तो कमेन्ट्स बॉक्स में बताएँ या हमें ई मेल करें। इसके साथ ही प्रकाशित आलेखों के आधार पर किसी भी प्रकार की औषधि, नुस्खे उपयोग में लाने से पूर्व अपने चिकित्सक, सौंदर्य विशेषज्ञ या किसी भी विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें। इसके अतिरिक्त खबरों या ऑफर के आधार पर खरीददारी से पूर्व आप खुद पड़ताल अवश्य करें। इसके साथ ही कमेन्ट्स बॉक्स में टिप्पणी करते समय मर्यादित, संतुलित टिप्पणी ही करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

10 − eight =