अभिनेता ऋषि कपूर का निधन

मुम्बई :  बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर 30 अप्रैल 2020 को निधन हो गया. वे 67 साल के थे. इस बात की जानकारी खुद अमिताभ बच्चन ने ट्वीट कर दी। अमिताभ बच्चन ने अपने ट्वीट में बताया कि ऋषि कपूर इस दुनिया को छोड़ कर चले गए हैं. उन्होंने इसके साथ ही अपने ट्वीट में कहा कि मैं टूट चुका हूँ।ऋषि कपूर को बीते दिन ही हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था. उनके बड़े भाई रणधीर कपूर ने बताया था कि अभिनेता को सांस लेने में परेशानी हो रही थी। ऋषि कपूर को खराब तबीयत के चलते दक्षिण मुम्बई के सर एच. एन. रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने भी ऋषि कपूर के निधन पर दुख जताया।  ऋषि कपूर सितम्बर 2019 में ही न्यूयॉर्क में लगभग एक साल कैंसर का इलाज करवाने के बाद भारत लौटे थे। उन्हें साल 2018 में पता चला था कि वह कैंसर से पीड़ित हैं. इसके बाद वे अपने इलाज़ के लिए न्यूयॉर्क गए थे।  23 अप्रैल 2020 को लॉकडाउन होने के बावजूद उन्हें महाराष्ट्र सरकार से स्पेशल पास जारी करवा कर अस्पताल लाया गया था। हालांकि तब उन्हें चंद घंटों बाद ही छुट्टी दे दी गई थी. इससे पहले फरवरी में भी उन्हें दो बार अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।

ऋषि कपूर का जन्म 4 सितम्बर 1952 को हुआ था. ऋषि कपूर एक भारतीय फ़िल्म अभिनेता, फ़िल्म निर्माता और निर्देशक थे। उन्हें बॉबी के लिए 1974 में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार और साथ ही 2008 में फ़िल्मफेयर लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार सहित अन्य पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चूका है।

 उन्होंने उनकी पहली फ़िल्म में शानदार भूमिका के लिए साल 1971 में राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार प्राप्त किया। ऋषि कपूर के दो संतानें है रणबीर कपूर जो की एक अभिनेता है और रिद्धिमा कपूर जो एक ड्रैस डिजाइन है। ऋषि कपूर का निक नेम चिंटू हैं। ऋषि कपूर ने साल 1973 में बॉबी फ़िल्म के जरिए एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था. इस फ़िल्म को राज कपूर ने निर्देशित किया था। हालांकि, 1970 में राजकपूर की ही फिल्म मेरा नाम जोकर में ऋषि कपूर एक बाल कलाकार की भूमिका में नजर आ चुके हैं। इसके बाद ऋषि ने अपने फ़िल्मी कॅरियर में कई शानदार फ़िल्में कीं। गौरतलब है कि ऋषि कपूर के पिता और दादा पृथ्वीराज कपूर भी कला की इस दुनिया में सक्रिय रहे।ऋषि के बटे रणबीर कपूर इस समय बॉलीवुड में सक्रिय हैं. ऋषि कपूर ने हिंदी सिनेमा में बड़ा योगदान दिए थे. उन्होंने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किए थे।

शुभजिता

शुभजिता की कोशिश समस्याओं के साथ ही उत्कृष्ट सकारात्मक व सृजनात्मक खबरों को साभार संग्रहित कर आगे ले जाना है। अब आप भी शुभजिता में लिख सकते हैं, बस नियमों का ध्यान रखें। चयनित खबरें, आलेख व सृजनात्मक सामग्री इस वेबपत्रिका पर प्रकाशित की जाएगी। अगर आप भी कुछ सकारात्मक कर रहे हैं तो कमेन्ट्स बॉक्स में बताएँ या हमें ई मेल करें। इसके साथ ही प्रकाशित आलेखों के आधार पर किसी भी प्रकार की औषधि, नुस्खे उपयोग में लाने से पूर्व अपने चिकित्सक, सौंदर्य विशेषज्ञ या किसी भी विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें। इसके अतिरिक्त खबरों या ऑफर के आधार पर खरीददारी से पूर्व आप खुद पड़ताल अवश्य करें। इसके साथ ही कमेन्ट्स बॉक्स में टिप्पणी करते समय मर्यादित, संतुलित टिप्पणी ही करें।