जनवरी से मिल सकती है कोरोना की वैक्सीन

नयी दिल्ली :   सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) के सीईओ अदार पूनावाला ने कहा कि जनवरी से देश में वैक्सीनेशन की प्रक्रिया शुरू हो सकती है। पूनावाला ने उम्मीद जताई कि इस महीने के आखिर तक उनकी कंपनी की ओर से बनाई गयी वैक्सीन को इमरजेंसी यूज के लिए मंजूरी मिल सकती है। हालांकि, बड़े पैमाने पर इस्तेमाल के लिए लाइसेंस मिलने में अभी देर होगी।
इकोनॉमिक टाइम्स ग्लोबल बिजनेस समिट में बोलते हुए पूनावाला ने कहा कि एक बार देश की 20% आबादी को वैक्सीन लग जाएगी तो अगले साल अक्टूबर तक हालात सामान्य होने लगेंगे। लोगों की जिंदगी पुरानी पटरी पर लौट सकती है।
देश में कोरोना के मरीजों की संख्या में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। 24 घंटे में 3 हजार 138 एक्टिव केस कम हुए हैं। देश में अब कुल 3 लाख 54 हजार 904 (कुल संक्रमितों का 3.62%) एक्टिव केस हैं, यानि इतने मरीजों का इलाज चल रहा है। यह पिछले 148 दिन में सबसे कम है। इससे पहले 17 जुलाई को देश में 3 लाख 59 हजार 679 एक्टिव केस थे।
परीक्षण के मामले में राजस्थान की हालत सबसे खराब है। यहाँ 7.7 करोड़ लोगों में अब तक महज 6.16% लोगों की जाँच ही हो पाई है। आबादी के लिहाज से देश के सबसे बड़े राज्य यानी उत्तर प्रदेश में 9.37% यानी 2.1 करोड़ लोगों की जाँच हो चुकी है। देश में अब तक 98 लाख 57 हजार 380 लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 3 लाख 54 हजार 904 मरीजों का इलाज चल रहा है, जबकि 93 लाख 56 हजार 879 लोग ठीक हो चुके हैं। 1 लाख 43 हजार 055 लोगों की मौत हो चुकी है।

शुभजिता

शुभजिता की कोशिश समस्याओं के साथ ही उत्कृष्ट सकारात्मक व सृजनात्मक खबरों को साभार संग्रहित कर आगे ले जाना है। अब आप भी शुभजिता में लिख सकते हैं, बस नियमों का ध्यान रखें। चयनित खबरें, आलेख व सृजनात्मक सामग्री इस वेबपत्रिका पर प्रकाशित की जाएगी। अगर आप भी कुछ सकारात्मक कर रहे हैं तो कमेन्ट्स बॉक्स में बताएँ या हमें ई मेल करें। इसके साथ ही प्रकाशित आलेखों के आधार पर किसी भी प्रकार की औषधि, नुस्खे उपयोग में लाने से पूर्व अपने चिकित्सक, सौंदर्य विशेषज्ञ या किसी भी विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें। इसके अतिरिक्त खबरों या ऑफर के आधार पर खरीददारी से पूर्व आप खुद पड़ताल अवश्य करें। इसके साथ ही कमेन्ट्स बॉक्स में टिप्पणी करते समय मर्यादित, संतुलित टिप्पणी ही करें।