जब मनाना हो गणतन्त्र दिवस का जश्न

26 जनवरी 2020 में देश 71वां गणतंत्र दिवस मनाने जा रहा है। अगर आप भी इस गणतंत्र दिवस के मौके पर देशभक्ति के रंग में डूब जाना चाहते हैं तो मार्केट में आपके लिए कई विकल्प मौजूद हैं। खाने से लेकर कपड़ों तक में आपको देशभक्ति के रंग देखने को मिल सकते हैं। इसमें तिरंगा सलाद से लेकर फेस पर तिरंगे वाला टैटू आपकी मदद करेगा। आइए जानते हैं इस गणतंत्र दिवस को आप कैसे खास बना सकते हैं…

तिरंगा डिजाइन कुर्ते
तिरंगा कलेक्शन में सूट्स, कुर्ता और कुर्तीज, केसरिया, सफेद और हरे हैं। यह बेसिक कुर्ता आपको ट्राई रंग के साथ कूल लुक भी देगा। इस ट्राई लुक में वनपीस ड्रेस से लेकर परम्परागत कपड़े कई वैराइटी बाजार में उपलब्ध हैं।

तिरंगा आहार
बेकरी उत्पादों से लेकर प्रॉपर फूड तक तिरंगे के रंग में रंगी खाने की तमाम चीजें दुकानों में मिल जाएंगी। आप तिरंगा पराठा, तिरंगा इडली, तिरंगा सैंडविच, तिरंगा पुलाव या तिरंगा केक जैसे कई व्यंजन घर पर भी बना सकती हैं।
थ्री डी आई मेकअप
बात अगर मेकअप की करें तो इस गणतंत्र दिवस बटरफ्लाई, फ्लावर, बर्ड्स काफी ट्रेंड में हैं। जिन्हें खूबसूरत बनाने के लिए कलर, क्रिस्टल, स्पार्कल और ग्लिटर का यूज किया जा रहा है। आंखों को ट्राई लुक देने के लिए इनर आई को सिल्वर आईशैडो से कवर कर लें। इसके बाद ऊपर ऑरेंज आईशैडो और नीचे ग्रीन काजल पेसिंल लगाएं। आंखों के साइड में लाइट ब्लू विंग आपको अट्रैक्टिव दिखाएगा। यही नहीं, तिरंगे के तीनों रंग शैडो के तौर पर भी इस्तेमाल किए जा सकते हैं।

शुभजिता

शुभजिता की कोशिश समस्याओं के साथ ही उत्कृष्ट सकारात्मक व सृजनात्मक खबरों को साभार संग्रहित कर आगे ले जाना है। अब आप भी शुभजिता में लिख सकते हैं, बस नियमों का ध्यान रखें। चयनित खबरें, आलेख व सृजनात्मक सामग्री इस वेबपत्रिका पर प्रकाशित की जाएगी। अगर आप भी कुछ सकारात्मक कर रहे हैं तो कमेन्ट्स बॉक्स में बताएँ या हमें ई मेल करें। इसके साथ ही प्रकाशित आलेखों के आधार पर किसी भी प्रकार की औषधि, नुस्खे उपयोग में लाने से पूर्व अपने चिकित्सक, सौंदर्य विशेषज्ञ या किसी भी विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें। इसके अतिरिक्त खबरों या ऑफर के आधार पर खरीददारी से पूर्व आप खुद पड़ताल अवश्य करें। इसके साथ ही कमेन्ट्स बॉक्स में टिप्पणी करते समय मर्यादित, संतुलित टिप्पणी ही करें।