नहीं रहीं इंस्टेंट नूडल्स की आविष्कारक नूरैनी

इंस्टेंट नूडल्स की आविष्कारक कही जाने वाली नूनक नूरैनी का गत 27 जनवरी को निधन हो गया है। वे 59 साल की थी। उनकी मौत की वजह अभी तक स्पष्ट नहीं हुई है। वह नूनक ही थीं, जिन्होंने सबसे पहले इंडोनेशिया में इंस्टेंट नूडल्स की शुरुआत की थी। इसके बाद नूडल्स पूरी दुनिया में मशहूर हुए। नूरैनी के नूडल्स की वजह से ही इंडोमी कंपनी का मी-गुरेंग ब्रांड मशहूर हुआ था। बीते 30 सालों से नूरैनी कंपनी के फ्लेवर डिपार्टमेंट में मैनेजर के तौर पर काम कर रही थीं।

इंस्टेंट नूडल्स को पहली बार 1988 में नाइजीरिया में निर्यात किया गया था। उसके बाद 1995 में कंपनी ने अपनी पहली नूडल्स बनाने वाली फैक्ट्री की शुरुआत की। लोगों के बीच इस नूडल्स की बढ़ती मांग को देखते हुए हर रोज इस फैक्ट्री में लगभग 8 करोड़ पैकेट बनाए जाने लगे।

शुभजिता

शुभजिता की कोशिश समस्याओं के साथ ही उत्कृष्ट सकारात्मक व सृजनात्मक खबरों को साभार संग्रहित कर आगे ले जाना है। अब आप भी शुभजिता में लिख सकते हैं, बस नियमों का ध्यान रखें। चयनित खबरें, आलेख व सृजनात्मक सामग्री इस वेबपत्रिका पर प्रकाशित की जाएगी। अगर आप भी कुछ सकारात्मक कर रहे हैं तो कमेन्ट्स बॉक्स में बताएँ या हमें ई मेल करें। इसके साथ ही प्रकाशित आलेखों के आधार पर किसी भी प्रकार की औषधि, नुस्खे उपयोग में लाने से पूर्व अपने चिकित्सक, सौंदर्य विशेषज्ञ या किसी भी विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें। इसके अतिरिक्त खबरों या ऑफर के आधार पर खरीददारी से पूर्व आप खुद पड़ताल अवश्य करें। इसके साथ ही कमेन्ट्स बॉक्स में टिप्पणी करते समय मर्यादित, संतुलित टिप्पणी ही करें।