भवानीपुर कॉलेज में एन्गेज फ्रेशर पार्टी 2.0 

कोलकाता : भवानीपुर एडूकेशन सोसायटी कॉलेज में एन्गेज के सौजन्य से फ्रैशर पार्टी का आयोजन किया गया। म्यूजिक चैनल वी एच 1के प्रसिद्ध और लोकप्रिय डीजे क्लिंज ने विद्यार्थियों के विशाल समूह को अपने प्रमुख लोकप्रिय गीतों के द्वारा बहुत ही रंगीन समा बांध दिया। भवानीपुर कॉलेज का टर्फ विद्यार्थियों से ठसाठस भरा हुआ था। सभी गीतों की धुन पर थिरक रहे थे। कुछ विशेष लड़के-लड़कियों के जोडों ने अपने नृत्य से एन्गेज डीयो भी जीते। लड़कों को लड़कियों के और लड़कों को लड़कियों के परफ्यूम दिए गए। इस अवसर पर कई तरह के खेलों का भी आयोजन हुआ जिसमें स्पिन द बोटल, पास द कार्ड आदि बहुत लोकप्रिय रहे। वीएच 1 के एंकर क्लिंज ने कार्यक्रम में अपने संचालन से विद्यार्थियों को उत्साहित और डांस के लिए प्रेरित किया। डांस फ्लोर पूरी तरह से छात्र छात्राओं से भरा हुआ था। भवानीपुर कॉलेज के मुख्य द्वार पर विभिन्न कोणों से विद्यार्थियों के लिए फोटोग्राफी का आयोजन किया गया। प्रो दिलीप शाह ने म्यूजिक चैनल वी एच 1के प्रसिद्ध और लोकप्रिय डीजे क्लिंज और मैइशा अय्यर को कॉलेज की ओर से स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। डॉ वसुंधरा मिश्र ने इस कार्यक्रम में उपस्थिति दर्ज कराई एवं सूचना प्रदान की।

शुभजिता

शुभजिता की कोशिश समस्याओं के साथ ही उत्कृष्ट सकारात्मक व सृजनात्मक खबरों को साभार संग्रहित कर आगे ले जाना है। अब आप भी शुभजिता में लिख सकते हैं, बस नियमों का ध्यान रखें। चयनित खबरें, आलेख व सृजनात्मक सामग्री इस वेबपत्रिका पर प्रकाशित की जाएगी। अगर आप भी कुछ सकारात्मक कर रहे हैं तो कमेन्ट्स बॉक्स में बताएँ या हमें ई मेल करें। इसके साथ ही प्रकाशित आलेखों के आधार पर किसी भी प्रकार की औषधि, नुस्खे उपयोग में लाने से पूर्व अपने चिकित्सक, सौंदर्य विशेषज्ञ या किसी भी विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें। इसके अतिरिक्त खबरों या ऑफर के आधार पर खरीददारी से पूर्व आप खुद पड़ताल अवश्य करें। इसके साथ ही कमेन्ट्स बॉक्स में टिप्पणी करते समय मर्यादित, संतुलित टिप्पणी ही करें।