भारत जैन महामंडल लेडिज विंग कोलकाता शाखा ने किया महिला सम्मान

कोलकाता । भारत जैन महामंडल लेडिज विंग कोलकाता शाखा ने समाज के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित किया। भारतीय भाषा परिषद कोलकाता के सभागार में होने वाले महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। विशिष्ट अतिथि डॉ वसुंधरा मिश्र ने अपने वक्तव्य में कहा कि किसी भी संस्था का कार्य उस संस्था के सदस्यों या सदस्याओं की एकता पर निर्भर करती है। वर्तमान में, महिलाएंँ घर और बाहर दोनों को बखूबी निभा रही हैं। डॉ मिश्र ने इस अवसर पर अपनी कविता स्त्री को स्वर दो, स्त्री को आकाश दो – पंक्तियों के द्वारा महिलाओं का उत्साहवर्धन किया। भारत जैन महामंडल लेडिज विंग ने मंडल में सहयोग करने वाली सदस्याओं को डॉ मिश्र ने सुमित्रा सेठिया, चंदा गोलछा, शकुन्तला नाहटा, सुप्यार पुगलिया,उषा मालू,रेशम दुगड़ को भारत जैन महामंडल लेडिज विंग कोलकाता शाखा का मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया। भारत जैन महामंडल लेडिज विंग कोलकाता शाखा ने इस वर्ष संस्था की अध्यक्ष पद के लिए श्रीमती चंदा गोलछा को नियुक्त किया गया। पूर्व अध्यक्ष सरोज भंसाली और उपाध्यक्ष अंजू सेठिया विशेष सलाहकार के पद पर मंडल में सेवा देंगी । इन दोनों के नेतृत्व में दो साल पूर्व कोलकाता में इस शाखा आरंभ की गई थी। बहुत ही कम समय में संस्था ने अपने कार्यों द्वारा एक महत्वपूर्ण स्थान और पहचान बनाई है।
नई चयनित अध्यक्ष चंदा गोलछा ने डॉ वसुंधरा मिश्र, पूर्व अध्यक्ष सरोज भंसाली और उपाध्यक्ष अंजू सेठिया को शॉल उढ़ाकर और मंडल का मोमेंटो देकर सम्मानित किया।
डॉ वसुंधरा मिश्र ने नई अध्यक्ष को शॉल उढा़कर स्वागत किया। इस अवसर पर मंडल की दो साल की गतिविधियों पर प्रकाश डाला।दो वर्ष पूर्व भारतीय भाषा परिषद की अध्यक्ष और साहित्यकार डॉ कुसुम खेमानी ने दो साल पहले मंडल का उद्घाटन किया था, छपते छपते हिंदी दैनिक और ताजा टीवी के डायरेक्टर वरिष्ठ संपादक विश्वंभर नेवर और लेखिका और साहित्यकार डॉ वसुंधरा मिश्र जी का साथ सदैव बना रहा, पथ प्रदर्शक के रूप में समय-समय पर मार्गदर्शन मिलता रहा।इस अवसर पर मंडल के कार्य पर कांता चौरडिया कंचन वैद शशि सेठिया सुषमा छाजड इंदिरा बागरेचा नेहा रामपुरिया स्नेह बागरेचा सरिता वैद सदस्याओं ने अपने वक्तव्य रखे ।उषा मालू और नेहा रामपुरिया ने अंजू सेठिया को विदाई उपहार प्रदान किए।
अध्यक्ष चंदा गोलछा ने मंडल में सेवा देने का संकल्प लिया और सबको धन्यवाद दिया। आशा है मंडल चंदा गोलछा के नेतृत्व में आगे बढ़ेगा और ऊंँचाइयों को छुएगा। महावीर के सिद्धांतों को जन – जन तक पहुँचाएगा।इस सम्मान समारोह में भारत जैन महामंडल ने स्वादिष्ट नाश्ते के डिब्बे और राजस्थानी केसरिया चाय की व्यवस्था की। भारत जैन महामंडल 122 वर्ष सबसे प्राचीन संस्था है जिसकी देश- विदेश मे इनकी शाखाएँ काम कर रही हैं। यह जानकारी समाजसेवी अंजू सेठिया ने दी।अंत में, नई अध्यक्ष चंदा गोलछा ने धन्यवाद ज्ञापन दिया।

शुभजिता

शुभजिता की कोशिश समस्याओं के साथ ही उत्कृष्ट सकारात्मक व सृजनात्मक खबरों को साभार संग्रहित कर आगे ले जाना है। अब आप भी शुभजिता में लिख सकते हैं, बस नियमों का ध्यान रखें। चयनित खबरें, आलेख व सृजनात्मक सामग्री इस वेबपत्रिका पर प्रकाशित की जाएगी। अगर आप भी कुछ सकारात्मक कर रहे हैं तो कमेन्ट्स बॉक्स में बताएँ या हमें ई मेल करें। इसके साथ ही प्रकाशित आलेखों के आधार पर किसी भी प्रकार की औषधि, नुस्खे उपयोग में लाने से पूर्व अपने चिकित्सक, सौंदर्य विशेषज्ञ या किसी भी विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें। इसके अतिरिक्त खबरों या ऑफर के आधार पर खरीददारी से पूर्व आप खुद पड़ताल अवश्य करें। इसके साथ ही कमेन्ट्स बॉक्स में टिप्पणी करते समय मर्यादित, संतुलित टिप्पणी ही करें।