माधुरी कनितकर देश की तीसरी महिला ले. जनरल बनीं, पति राजीव पहले से इसी रैंक पर

पहले लेफ्टिनेंट जनरल दम्पति होने का गौरव भी है 
नयी दिल्ली : सेना में महिलाओं को कमांड पोस्टिंग देने के सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद  गत शनिवार को मेजर जनरल माधुरी कनितकर को लेफ्टिनेंट जनरल की रैंक के लिए प्रमोशन दे दिया गया। इससे साथ ही कनितकर पति-पत्नी सेना में लेफ्टिनेंट जनरल की रैंक पाने वाले पहले दंपती बन गए हैं। माधुरी के पति राजीव भी भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट जनरल हैं। माधुरी कनितकर भारतीय सशस्त्र बलों में लेफ्टिनेंट जनरल रैंक तक पहुंचने वाली तीसरी महिला अधिकारी हैं।
माधुरी शिशु रोग विशेषज्ञ हैं। वह पिछले 37 साल से सेना में कार्यरत हैं। पिछले साल उनका चयन लेफ्टिनेंट जनरल पद के लिए हुआ था। लेफ्टिनेंट जनरल कनितकर ने नई दिल्ली में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ के तहत डिप्टी चीफ, इंटीग्रेटेड डिफेंस स्टाफ (डीसीआइडीएस) मेडिकल का कार्यभार संभाला। माधुरी कनितकर एएफएमसी में टॉपर रही हैं, वह प्रेसिडेंशियल मेडल से भी नवाजी गयीं।
इससे पहले दो महिलाओं को मिली कमांड पोस्ट
सशस्त्र बलों में सबसे पहले नौसेना में वाइस एडमिरल डॉ. पुनीता अरोड़ा को यह उपलब्धि हासिल हुई थी। वायुसेना की महिला एयर मार्शल पद्मावती बंदोपाध्याय इस पद पर पहुंचने वाली दूसरी महिला हैं। इनके बाद माधुरी कनितकर को लेफ्टिनेंट जनरल बनाया गया है। माधुरी कनितकर एएफएमसी में टॉपर रही हैं। वह प्रेसिडेंशियल मेडल से भी नवाजी गईं। वह एम्स से पोस्ट ग्रेजुएट हैं। वह प्रधानमंत्री के वैज्ञानिक और तकनीकी सलाहकार बोर्ड की सदस्य भी हैं।

शुभजिता

शुभजिता की कोशिश समस्याओं के साथ ही उत्कृष्ट सकारात्मक व सृजनात्मक खबरों को साभार संग्रहित कर आगे ले जाना है। अब आप भी शुभजिता में लिख सकते हैं, बस नियमों का ध्यान रखें। चयनित खबरें, आलेख व सृजनात्मक सामग्री इस वेबपत्रिका पर प्रकाशित की जाएगी। अगर आप भी कुछ सकारात्मक कर रहे हैं तो कमेन्ट्स बॉक्स में बताएँ या हमें ई मेल करें। इसके साथ ही प्रकाशित आलेखों के आधार पर किसी भी प्रकार की औषधि, नुस्खे उपयोग में लाने से पूर्व अपने चिकित्सक, सौंदर्य विशेषज्ञ या किसी भी विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें। इसके अतिरिक्त खबरों या ऑफर के आधार पर खरीददारी से पूर्व आप खुद पड़ताल अवश्य करें। इसके साथ ही कमेन्ट्स बॉक्स में टिप्पणी करते समय मर्यादित, संतुलित टिप्पणी ही करें।