मिजोरम की 11 साल लड़की ने वीरता पुरस्कार की राशि उसी बच्ची को सौंपी, जिसे उसने बचाया था

गुवाहाटी : वीरता पुरस्कार से सम्मानित मिजोरम की 11 साल कैरोलिन मालस्वामटलुआंगी बहादुर ही नहीं सहृदय भी हैं। दिल्ली में वीरता पुरस्कार से मिली राशि का आधा हिस्सा उन्होंने 7 साल की उसी बच्ची को सौंप दिया, जिसे उन्होंने बचाया था। कैरोलिन ने बच्ची को 10 हजार रुपए, चांदी का हार और दिल्ली से लाए कपड़े दिए।
कैरोलिन की मां लालसांगझेली ने बताया कि जब उसे बच्ची की आर्थिक स्थिति के बारे में बताया गया तो वह द्रवित हो उठी और उसने उसकी मदद करने के लिए कहा। पिछले साल जून में जब कैरोलिन पूर्वी आइजोल के ज़ुंग्तुई इलाके में घर के पास सहेलियों के साथ खेल रही थी, तभी एक अनजान बच्ची भी खेलने लगी। बाद में पता चला कि उसे अपहृत किया गया था। इसके बाद वह खुद बच्ची की तलाश में जुट गई। यह बच्ची, जोनुनसांगिन फनाई (31) के घर पर थी। मौका भांप कर मालस्वामटलुआंगी ने बच्ची को अपनी पीठ पर लादा और अपने घर तक दौड़ते हुए ले आई थी। इसके बाद, कैरोलिन के माता-पिता ने पुलिस को सूचित किया और आरोपी महिला को गिरफ्तार कराया था।

शुभजिता

शुभजिता की कोशिश समस्याओं के साथ ही उत्कृष्ट सकारात्मक व सृजनात्मक खबरों को साभार संग्रहित कर आगे ले जाना है। अब आप भी शुभजिता में लिख सकते हैं, बस नियमों का ध्यान रखें। चयनित खबरें, आलेख व सृजनात्मक सामग्री इस वेबपत्रिका पर प्रकाशित की जाएगी। अगर आप भी कुछ सकारात्मक कर रहे हैं तो कमेन्ट्स बॉक्स में बताएँ या हमें ई मेल करें। इसके साथ ही प्रकाशित आलेखों के आधार पर किसी भी प्रकार की औषधि, नुस्खे उपयोग में लाने से पूर्व अपने चिकित्सक, सौंदर्य विशेषज्ञ या किसी भी विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें। इसके अतिरिक्त खबरों या ऑफर के आधार पर खरीददारी से पूर्व आप खुद पड़ताल अवश्य करें। इसके साथ ही कमेन्ट्स बॉक्स में टिप्पणी करते समय मर्यादित, संतुलित टिप्पणी ही करें।