मैरीकॉम को पद्म विभूषण, सिंधु को पद्म भूषण, जहीर समेत 8 खिलाड़ियों को पद्मश्री

नयी दिल्ली :  भारत के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों में से एक पद्म पुरस्कारों की घोषणा गत शनिवार को की गयी केंद्र सरकार द्वारा जारी किए गए विजेताओं में से इस बार कुल आठ खिलाड़ियों को यह सम्मान मिलेगा। कुछ खिलाड़ियों को पद्म विभूषण और कुछ को पद्म भूषण और पद्मश्री से सम्मानित किया जाएगा।
इन्हें मिलेगा सम्मान
छह बार की विश्व चैंपियन एमसी मैरी कॉम को पद्म विभूषण सम्मान से नवाजा जाएगा। वह राज्यसभा सांसद भी हैं। मणिपुर की 36 साल की मैरी कॉम ने लंदन ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीता था।
विश्व चैंपियन और ओलंपिक सिल्वर मेडलिस्ट पीवी सिंधु को पद्म भूषण से नवाजा जाएगा।
भारतीय महिला फुटबॉल टीम की पूर्व कप्तान बमबम देवी को पद्मश्री सम्मान से नवाजा जाएगा। मणिपुर की रहने वाली बमबम देवी को अर्जुन अवॉर्ड भी मिल चुका है।
टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान को पद्म श्री सम्मान के लिए चुना गया है। जहीर 2011 में वर्ल्ड कप विजेता टीम इंडिया के सदस्य थे।
भारतीय तीरंदाज तरुणदीप राय गोरखा समुदाय से आते हैं। उन्हें भी अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा जा चुका है। तरुणदीप को भी पद्मश्री के सम्मान के लिए चुना गया है।
भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल को भी पद्मश्री के सम्मान के लिए चुना गया है। 15 साल की उम्र में अपने अंतरराष्ट्रीय फील्ड हॉकी करियर की शुरुआत करने वाली रानी 2010 वर्ल्ड कप में भाग लेने वाली भारत की सबसे युवा खिलाड़ी बनी थीं।
भारतीय निशानेबाज जीतू राय को पद्मश्री पुरस्कार से नवाजा जाएगा। जीतू ने 2018 कॉमनवेल्थ गेम्स में 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता था।
73 साल के पूर्व हॉकी प्लेयर एमपी गणेश ने भारतीय टीम के कप्तान रहे हैं। वह भारतीय हॉकी टीम के कोच भी रहे। उन्हें 1973 में अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। एमपी गणेश को भी पद्मश्री से नवाजा जाएगा।

शुभजिता

शुभजिता की कोशिश समस्याओं के साथ ही उत्कृष्ट सकारात्मक व सृजनात्मक खबरों को साभार संग्रहित कर आगे ले जाना है। अब आप भी शुभजिता में लिख सकते हैं, बस नियमों का ध्यान रखें। चयनित खबरें, आलेख व सृजनात्मक सामग्री इस वेबपत्रिका पर प्रकाशित की जाएगी। अगर आप भी कुछ सकारात्मक कर रहे हैं तो कमेन्ट्स बॉक्स में बताएँ या हमें ई मेल करें। इसके साथ ही प्रकाशित आलेखों के आधार पर किसी भी प्रकार की औषधि, नुस्खे उपयोग में लाने से पूर्व अपने चिकित्सक, सौंदर्य विशेषज्ञ या किसी भी विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें। इसके अतिरिक्त खबरों या ऑफर के आधार पर खरीददारी से पूर्व आप खुद पड़ताल अवश्य करें। इसके साथ ही कमेन्ट्स बॉक्स में टिप्पणी करते समय मर्यादित, संतुलित टिप्पणी ही करें।