रामकृष्ण मिशन, नयी दिल्ली में राष्ट्रीय युवा दिवस का आयोजन

नयी दिल्ली/ कोलकाता : रामकृष्ण मिशन, नयी दिल्ली में राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया गया। इस कार्यक्रम में 100 से अधिक युवाओं ने भाग लिया और ऑनलाइन माध्यमों पर 300 से अधिक लोगों ने देखा। गौरतलब है कि 1984 से भारत सरकार स्वामी विवेकानंद के जन्मदिन को राष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाती आ रही है।

इस अवसर पर रामकृष्ण मिशन के लोकप्रिय स्वामी सर्वप्रियानंद ने न्यूयॉर्क से युवाओं को सम्बोधित किया। न्यूयॉर्क में जीवन से सम्बन्धित कई बातों पर किताबें लिखी जा रही हैं, जिनके मूल में स्वामी विवेकानंद ही हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने में स्वामी शान्तत्माननंद का मुख्य योगदान रहा और मेंटर डॉ. एस. वी. ईश्वरन थे।

शुभजिता

शुभजिता की कोशिश समस्याओं के साथ ही उत्कृष्ट सकारात्मक व सृजनात्मक खबरों को साभार संग्रहित कर आगे ले जाना है। अब आप भी शुभजिता में लिख सकते हैं, बस नियमों का ध्यान रखें। चयनित खबरें, आलेख व सृजनात्मक सामग्री इस वेबपत्रिका पर प्रकाशित की जाएगी। अगर आप भी कुछ सकारात्मक कर रहे हैं तो कमेन्ट्स बॉक्स में बताएँ या हमें ई मेल करें। इसके साथ ही प्रकाशित आलेखों के आधार पर किसी भी प्रकार की औषधि, नुस्खे उपयोग में लाने से पूर्व अपने चिकित्सक, सौंदर्य विशेषज्ञ या किसी भी विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें। इसके अतिरिक्त खबरों या ऑफर के आधार पर खरीददारी से पूर्व आप खुद पड़ताल अवश्य करें। इसके साथ ही कमेन्ट्स बॉक्स में टिप्पणी करते समय मर्यादित, संतुलित टिप्पणी ही करें।