लम्बे समय तक टिकी रहेगी आपकी लिपस्टिक

लिपस्टिक महिलाओं की मेकअप किट का एक बेहद अहम हिस्सा है. इससे चेहरे पर एक अलग ही निखार आ जाता है लेकिन समस्या यह है कि अधिकतर महिलाओं को लिपस्ट‍िक लगाने का सही तरीका ही नहीं पता होता. इस वजह से यह ज्यादा समय तक होंठों पर टिकी नहीं रह पाती। अगर लिपस्‍टिक लगाते समय कुछ बातों का ध्यान रखा जाए तो यह देर तक टिकी रह सकती है –

लिपस्टिक लगाने के लिए सबसे जरूरी है कि आपके होंठ स्वस्थ हों. वरना लिपस्ट‍ि‍क भी फटी-फटी नजर आएगी। होंठों को समय-समय पर स्क्रब की मदद से साफ करती रहें ताकि ये स्मूद रहें और इनको मॉइश्चराइज करते रहना भी जरूरी है। इसके लिए आप किसी भी विश्वसनीय लिप बाम या ग्ल‍िसरीन का इस्तेमाल कर सकती हैं।

लिपस्‍टिक लगाने से पहले हल्के रंग की लिप पेंसिल की मदद से आउट लाइन बना लें. इसके बाद लिपस्ट‍िक लगाना आसान भी हो जाएगा और लिपस्ट‍िक लंबे समय तक टिकी भी रहेगी।

लिपस्ट‍िक का पहला कोट लगाने के बाद उसे हल्का करना भी जरूरी है। इससे लिपस्टिक जम जाती है और इसके फैलने का डर भी नहीं रह जाता। अब आप चाहें तो अपनी इच्छानुसार हल्का या गाढ़ा, दूसरा कोट लगा सकती हैं।

अपने होंठो पर उंगलियों से हल्का पाउडर लगाएं. यह लिपस्ट‍िक को पूरी तरह सेट कर देगा. अगर आपको लग रहा हो कि लिपस्ट‍िक हल्की हो गई है तो एक कोट और लगा सकती हैं।

सौंदर्य विशेषज्ञों के अनुसार लिपस्टिक को फ्रिज में रखने से यह कम पिघलती है और होंठों पर भी लंबे समय तक टिकी रहती है।

 

शुभजिता

शुभजिता की कोशिश समस्याओं के साथ ही उत्कृष्ट सकारात्मक व सृजनात्मक खबरों को साभार संग्रहित कर आगे ले जाना है। अब आप भी शुभजिता में लिख सकते हैं, बस नियमों का ध्यान रखें। चयनित खबरें, आलेख व सृजनात्मक सामग्री इस वेबपत्रिका पर प्रकाशित की जाएगी। अगर आप भी कुछ सकारात्मक कर रहे हैं तो कमेन्ट्स बॉक्स में बताएँ या हमें ई मेल करें। इसके साथ ही प्रकाशित आलेखों के आधार पर किसी भी प्रकार की औषधि, नुस्खे उपयोग में लाने से पूर्व अपने चिकित्सक, सौंदर्य विशेषज्ञ या किसी भी विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें। इसके अतिरिक्त खबरों या ऑफर के आधार पर खरीददारी से पूर्व आप खुद पड़ताल अवश्य करें। इसके साथ ही कमेन्ट्स बॉक्स में टिप्पणी करते समय मर्यादित, संतुलित टिप्पणी ही करें।