वाल्मीकि आश्रम: इसी जगह पर लिखी गयी थी रामायण, हुआ था लव-कुश का जन्म

ऋषि वाल्मीकि हिंदू धर्म के खास गुरुओं में से एक है। ऋषि वाल्मीकि ने श्रीराम के पुत्रों लव-कुश को शिक्षा दी और महान ग्रंथ रामायण की भी रचना की। भगवान श्रीराम के त्यागे जाने के बाद देवी सीता ने अपना जीवन ऋषि वाल्मीकि के आश्रम में ही बिताया था और मान्यता है कि यहीं पर लव-कुश का जन्म भी हुआ था।
कहां है वाल्मीकि आश्रम-
मेरठ से करीब 27 किलोमीटर दूर
बागपत का एक गांव है बलैनी। यह गांव बागपत शहर से भी करीब 23 किलोमीटर दूर है। मेरठ से बागपत की तरफ जाते समय करीब 27 किलोमीटर दूर अंदर की तरफ एक रास्ता जाता है। इस रास्ते पर थोड़ा आगे जाने पर एक आश्रम दिखाई देता है। वही ऋषि वाल्मीकि का आश्रम माना जाता है।


इसी आश्रम में लिखी गई थी रामायण
मान्यता है कि यही वह जगह है, जहां ऋषि वाल्मीकि ने रामायण जैसे महान ग्रंथ की रचना की थी। माना जाता है कि श्रीराम के त्यागे जाने के बाद माता सीता इसी आश्रम में आकर रही थीं। यहीं पर उन्होंने लव-कुश को जन्म दिया था।
हिंडन नदी के पास स्थित है आश्रम
ऋषि वाल्मीकि और माता सीता से संबंधित होने के कारण यह जगह बहुत ही पवित्र मानी जाती है। यहां पर हिंडन नाम की नदी बहती है, जिसे गंगा का ही एक रूप माना जाता है। इसी नदी के पास यह आश्रम स्थापित है। आश्राम के परिसर भी आज भी माता सीता का मंदिर स्थापित है।
मौजूद है माता सीता की रसोई
हिंडन नदी के किनारे बसे इस स्थान पर एक सीता रसोई भी बनी हुई है। यहीं पर सीता जी भोजन बनाती थी। माना जाता है कि आश्रम में मौजूद बर्तन वही हैं, जिनका उपयोग माता सीता खाना बनाने में करती थीं।

(साभार – दैनिक भास्कर)

शुभजिता

शुभजिता की कोशिश समस्याओं के साथ ही उत्कृष्ट सकारात्मक व सृजनात्मक खबरों को साभार संग्रहित कर आगे ले जाना है। अब आप भी शुभजिता में लिख सकते हैं, बस नियमों का ध्यान रखें। चयनित खबरें, आलेख व सृजनात्मक सामग्री इस वेबपत्रिका पर प्रकाशित की जाएगी। अगर आप भी कुछ सकारात्मक कर रहे हैं तो कमेन्ट्स बॉक्स में बताएँ या हमें ई मेल करें। इसके साथ ही प्रकाशित आलेखों के आधार पर किसी भी प्रकार की औषधि, नुस्खे उपयोग में लाने से पूर्व अपने चिकित्सक, सौंदर्य विशेषज्ञ या किसी भी विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें। इसके अतिरिक्त खबरों या ऑफर के आधार पर खरीददारी से पूर्व आप खुद पड़ताल अवश्य करें। इसके साथ ही कमेन्ट्स बॉक्स में टिप्पणी करते समय मर्यादित, संतुलित टिप्पणी ही करें।