विद्यासागर विवि में प्रेमचंद जयंती पर विचार गोष्ठी एवं साहित्यिक प्रतियोगिता

मिदनापुर – विद्यासागर विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग की ओर से प्रेमचंद जयंती का आयोजन विभागीय कक्ष में किया गया। इस अवसर पर उद्घाटन गीत सुजाता सिंह ने प्रस्तुत किया। अध्यक्षीय वक्तव्य देते हुए प्रो. दामोदर मिश्र ने प्रेमचंद को भारतीय समाज का यथार्थवादी लेखक माना। प्रेमचंद ने अपना सारा जीवन साहित्य सृजन में लगाया। आज के संदर्भ में प्रेमचंद विषय पर रत्ना कुमारी, अमर सिंह, प्रियंका अग्रवाल, राफिया खातून, पंकज सिंह, चंदना मंडल, अनिल कु. सरोज, खूशबू यादव, सुजाता सिंह, बरखा देवी, प्रियंका गुप्ता ने अपने मत व्यक्त किया।

प्रेमचंद पर केन्द्रित साहित्य प्रश्न प्रतियोगिता में क्रमश: पहला स्थान मौसमी गोप, अनुराधा मनीषा घोष, दूसरा सुजाता सिंह, के. अनुशा राफिक और तीसरा स्थान सुषमा शर्मा, जी. स्वाती और प्रिया शर्मा को मिला।

आशु भाषण प्रतियोगिता में क्रमश: पहला, दूसरा एवं तीसरा स्थान मौसमी गोप, के अनुशा. एवं प्रियंका अग्रवाल को मिला।

संयोजक संजय जायसवाल ने कहा कि प्रेमचंद ने जीवन की समग्रता को कथा का आधार बनाते हुए नैतिक मूल्यों को जीवन और समाज में स्थापित करने का प्रयास किया। कार्यक्रम का सफल संचालन मौसमी गोप ने किया।

शुभजिता

शुभजिता की कोशिश समस्याओं के साथ ही उत्कृष्ट सकारात्मक व सृजनात्मक खबरों को साभार संग्रहित कर आगे ले जाना है। अब आप भी शुभजिता में लिख सकते हैं, बस नियमों का ध्यान रखें। चयनित खबरें, आलेख व सृजनात्मक सामग्री इस वेबपत्रिका पर प्रकाशित की जाएगी। अगर आप भी कुछ सकारात्मक कर रहे हैं तो कमेन्ट्स बॉक्स में बताएँ या हमें ई मेल करें। इसके साथ ही प्रकाशित आलेखों के आधार पर किसी भी प्रकार की औषधि, नुस्खे उपयोग में लाने से पूर्व अपने चिकित्सक, सौंदर्य विशेषज्ञ या किसी भी विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें। इसके अतिरिक्त खबरों या ऑफर के आधार पर खरीददारी से पूर्व आप खुद पड़ताल अवश्य करें। इसके साथ ही कमेन्ट्स बॉक्स में टिप्पणी करते समय मर्यादित, संतुलित टिप्पणी ही करें।