वैज्ञानिकों ने घोंघे की एक नई प्रजाति खोजी, नाम दिया ग्रेटा थनबर्ग

बंदर सेरी बेगावन : ब्रुनेई में वैज्ञानिकों ने घोंघे की एक नई प्रजाति की खोज की है। तापमान के प्रति संवेदनशील इस प्रजाति का नाम पर्यावरण एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग के नाम पर क्रास्पेडोट्रोपिस ग्रेटाथनबर्ग रखा गया है। ग्रेटा जलवायु परिवर्तन को लेकर दुनियाभर में जागरुकता फैलाने का काम कर रही हैं। यह सम्मान इन्हीं प्रयासों को देखते दिया गया है।
वैज्ञानिकों का कहना है कि ग्रेटा थनबर्ग के नाम पर इसका नामकरण करने के पीछे हमारा उद्देश्य यह बताना है कि थनबर्ग की पीढ़ी को उन समस्याओं का समाधान भी ढूंढना होगा, जिन्हें उन्होंने पैदा नहीं किया। यह घेंघा दो मिमी लंबा और एक मिमी चौड़ा है।
शोध 10 दिन चला
बायोडायवर्सिटी डाटा जर्नल में प्रकाशित अध्ययन में बताया गया है कि घोंघों की यह प्रजाति केनोगैस्ट्रोपॉड्स समूह से संबंधित है। जमीन पर रहने वाली इस प्रजाति पर सूखा, तापमान में अत्यधिक उतार-चढ़ाव और जंगलों की कटाई का असर होता है। नीदरलैंड्स के नैचुरलिस बायोडायवर्सिटी सेंटर के मेनो शिल्थुईजेन सहित अन्य वैज्ञानिकों ने बताया कि नई प्रजाति के घोंघे ब्रूनेई के कुआला बेलालॉन्ग फील्ड स्टबडीज सेंटर के करीब पाए गए।
वैज्ञानिकों ने बताया कि नई प्रजाति की खोज के लिए सारा काम ऐसी जगह पर किया गया, जहां केवल बुनियादी सुविधाएं ही मौजूद थीं। इंटरनेट तक उपलब्ध नहीं था। यह शोध 10 दिन तक चला।

शुभजिता

शुभजिता की कोशिश समस्याओं के साथ ही उत्कृष्ट सकारात्मक व सृजनात्मक खबरों को साभार संग्रहित कर आगे ले जाना है। अब आप भी शुभजिता में लिख सकते हैं, बस नियमों का ध्यान रखें। चयनित खबरें, आलेख व सृजनात्मक सामग्री इस वेबपत्रिका पर प्रकाशित की जाएगी। अगर आप भी कुछ सकारात्मक कर रहे हैं तो कमेन्ट्स बॉक्स में बताएँ या हमें ई मेल करें। इसके साथ ही प्रकाशित आलेखों के आधार पर किसी भी प्रकार की औषधि, नुस्खे उपयोग में लाने से पूर्व अपने चिकित्सक, सौंदर्य विशेषज्ञ या किसी भी विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें। इसके अतिरिक्त खबरों या ऑफर के आधार पर खरीददारी से पूर्व आप खुद पड़ताल अवश्य करें। इसके साथ ही कमेन्ट्स बॉक्स में टिप्पणी करते समय मर्यादित, संतुलित टिप्पणी ही करें।