11वें तुरिया टॉक्स की अतिथि बनीं गायिका अनुराधा पौडवाल

कोलकाता : तुरिया टॉक्स के 11वे प्रकरण में अतिथि के रूप में अनुराधा पौडवाल मौजूद रहीं। जहाँ वे अपने जीवन के बारे में एक गायिका और एक जनहितैषी के रूप में बात करती हैं। जानी – मानी पार्श्वगायिका यानी प्लेबैक सिंगर के रूप में अनुराधा पौंडवाल एक प्रख्यात नाम हैं। उनको पद्मश्री, राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और फिल्म फेयर जैसे प्रतिष्ठित पुरस्कार मिले हैं। वे कई कल्याणकारी संगठनों की संस्थापक भी हैं जो पूरे भारत में चिकित्सा केंद्रों और वंचित समुदायों को दान देती हैं। इस संवाद सत्र में उन्होंने अपनी गायकी के दिनों की यादें ताजा कीं और अपने परिश्रम तथा इस क्षेत्र की चुनौतियों पर बात की। बातचीत में संगीत उद्योग, राजनीति समेत कई अन्य मुद्दों पप चर्चा करते हुए आज के गायकों और गीतों पर अपने विचार साझा किये। पौंडवाल ने विद्यालयों के लिए मुम्बई में आयोजित अपने मौजूदा धन संचय अभियान के बारे में तूरिया टॉक्स के इस संवाद सत्र में जानकारी दी। यह विद्यालय हाल ही मे राज्य मे आए चक्रवात और चल रही कोविड महामारी से बुरी तरह प्रभावित हुई हैं। उन्होंने साझा किया की लोग कैसे उनकी इस कार्य में सहायता कर सकते हैं और दान कैसे दे सकते हैं। वर्तमान स्वास्थ्य व्यवस्था और स्वास्थ्य सेवाओं पर उन्होंने अपनी बात रखी। अनुराधा पौंडवाल ने तूरिया टॉक्स की सराहना करते हुए शुभकामनाएँ दीं।

शुभजिता

शुभजिता की कोशिश समस्याओं के साथ ही उत्कृष्ट सकारात्मक व सृजनात्मक खबरों को साभार संग्रहित कर आगे ले जाना है। अब आप भी शुभजिता में लिख सकते हैं, बस नियमों का ध्यान रखें। चयनित खबरें, आलेख व सृजनात्मक सामग्री इस वेबपत्रिका पर प्रकाशित की जाएगी। अगर आप भी कुछ सकारात्मक कर रहे हैं तो कमेन्ट्स बॉक्स में बताएँ या हमें ई मेल करें। इसके साथ ही प्रकाशित आलेखों के आधार पर किसी भी प्रकार की औषधि, नुस्खे उपयोग में लाने से पूर्व अपने चिकित्सक, सौंदर्य विशेषज्ञ या किसी भी विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें। इसके अतिरिक्त खबरों या ऑफर के आधार पर खरीददारी से पूर्व आप खुद पड़ताल अवश्य करें। इसके साथ ही कमेन्ट्स बॉक्स में टिप्पणी करते समय मर्यादित, संतुलित टिप्पणी ही करें।