14 साल की उम्र में शादी, 18 साल की उम्र में बच्चे और आज हैं आईपीएस अधिकारी

एन अंबिका ने 14 साल की उम्र में एक पुलिस वाले से शादी कर ली और 18 साल की उम्र में वह दो बच्चों की मां बनी। एक दिन वह अपने पति के साथ गणतंत्र दिवस की पुलिस परेड देखने पहुंची। उसने वहां पुलिस ऑफिसर को मिलने वाला सम्मान देखा और ये सोचा कि मैं किस तरह ये सम्मान पा सकती हूं। जब उसने इस बारे में अपने पति से बात की तो उन्होंने बताया कि ये सम्मान मिलना इतना आसान नहीं है। इसके लिए कड़ी मेहनत की जरूरत होती है। ये सब जानने के बाद उसने सिविल सर्विसेस की इंट्रेंस एग्जाम क्लियर करने का फैसला किया। इसके लिए अंबिका ने सबसे पहले 10 वीं की परीक्षा पास की और उसके बाद पोस्ट ग्रेजुएशन किया। लेकिन वे एक छोटे कस्बे में रहती थी जहां पढ़ाई की पर्याप्त सुविधा नहीं थी। तब अंबिका के पति ने चेन्नई में अपनी पत्नी के रहने और पढ़ाई करने का इंतजाम किया। वे खुद नौकरी के साथ बच्चों की देखभाल करने लगे। चेन्नई में रहते हुए अंबिका ने खूब मेहनत की लेकिन वे दो बार इस एग्जाम को क्लियर नहीं कर सकीं। जब तीसरी बार भी वे पास नहीं हुई तो उनके पति ने उन्हें लौट आने को कहा। लेकिन अंबिका ने एक आखरी बार कोशिश करने की जिद की। उनकी ये कोशिश सफल रही और उनका नाम 2008 की आईपीएस लिस्ट में शामिल हुआ। उनकी पहली पोस्टिंग महाराष्ट्र में हुई। 2019 में उन्हें डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस का पद मिला और वे ‘लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर अवार्ड’ के लिए चुनी गई। जांबाज ये महिला लेडी सिंघम के नाम से अपनी खास पहचान रखती है।

शुभजिता

शुभजिता की कोशिश समस्याओं के साथ ही उत्कृष्ट सकारात्मक व सृजनात्मक खबरों को साभार संग्रहित कर आगे ले जाना है। अब आप भी शुभजिता में लिख सकते हैं, बस नियमों का ध्यान रखें। चयनित खबरें, आलेख व सृजनात्मक सामग्री इस वेबपत्रिका पर प्रकाशित की जाएगी। अगर आप भी कुछ सकारात्मक कर रहे हैं तो कमेन्ट्स बॉक्स में बताएँ या हमें ई मेल करें। इसके साथ ही प्रकाशित आलेखों के आधार पर किसी भी प्रकार की औषधि, नुस्खे उपयोग में लाने से पूर्व अपने चिकित्सक, सौंदर्य विशेषज्ञ या किसी भी विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें। इसके अतिरिक्त खबरों या ऑफर के आधार पर खरीददारी से पूर्व आप खुद पड़ताल अवश्य करें। इसके साथ ही कमेन्ट्स बॉक्स में टिप्पणी करते समय मर्यादित, संतुलित टिप्पणी ही करें।