निटको ने अपने शोरूम का किया विस्तार

कोलकाता : टाइल्स और फर्श डिजाइन कम्पनी निटको ने शहर में अपने शोरूम का विस्तार किया है। शोरूम का आकार 2 हजार वर्ग फीट की जगह अब 2752 वर्ग फीट होगा। शोरूम में निटको टाइल्स, मार्बल और मोजैक की पूरी रेंज देखने को मिलेगी। निटको का मुम्बई मुख्यालय ग्राहकों को डिजिटल समाधान देगा और साथ ही व्हाट्सऐप सेवा से भी मदद मिलेगी। अगले तीन महीनों में निटको कई राज्यों में अपने कई स्टोर खोलेगा। पिछले कुछ सालों में कम्पनी ने 60 स्टोर खोले हैं और इसके 120 फ्रेंचाइजी हैं। निटको लिमिटेड के एम डी विवेक तलवार के मुताबिक कम्पनी का कारोबार 40 से अधिक देशों में फैला है।

शुभजिता

शुभजिता की कोशिश समस्याओं के साथ ही उत्कृष्ट सकारात्मक व सृजनात्मक खबरों को साभार संग्रहित कर आगे ले जाना है। अब आप भी शुभजिता में लिख सकते हैं, बस नियमों का ध्यान रखें। चयनित खबरें, आलेख व सृजनात्मक सामग्री इस वेबपत्रिका पर प्रकाशित की जाएगी। अगर आप भी कुछ सकारात्मक कर रहे हैं तो कमेन्ट्स बॉक्स में बताएँ या हमें ई मेल करें। इसके साथ ही प्रकाशित आलेखों के आधार पर किसी भी प्रकार की औषधि, नुस्खे उपयोग में लाने से पूर्व अपने चिकित्सक, सौंदर्य विशेषज्ञ या किसी भी विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें। इसके अतिरिक्त खबरों या ऑफर के आधार पर खरीददारी से पूर्व आप खुद पड़ताल अवश्य करें। इसके साथ ही कमेन्ट्स बॉक्स में टिप्पणी करते समय मर्यादित, संतुलित टिप्पणी ही करें।